Homeविविध विषयअन्यतलाक सानिया मिर्जा को, निकाह सना जावेद से, क्या मैसेज नवल सईद को भेज...

तलाक सानिया मिर्जा को, निकाह सना जावेद से, क्या मैसेज नवल सईद को भेज रहे थे शोएब मलिक… नाम सुनते ही हँस पड़ी पाकिस्तानी अभिनेत्री

नवल के खुलासे पर जब लोगों ने खुद ही अंदाजा लगाना शुरू किया कि हो सकता है ये नसीम शाह हो तो फिर नवल ने हिंट दी कि वो शादीशुदा है। इसके बाद थोड़ा और हँसी-मजाक हुआ, तब नादिया ने सीधे-सीधे शोएब मलिक का नाम ले दिया और इसे सुन नवल हँसती रहीं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक पहले जहाँ अपने क्रिकेट के कारण चर्चा में होते थे तो अब वही शोएब मलिक सानिया मिर्जा से तलाक और अपने तीन निकाह के कारण चर्चा में रहते हैं। कुछ समय पहले उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया था और अब उनका एक नई एक्स्ट्रेस से नाम जुड़ना शुरू हो गया है। एक्ट्रेस का नाम नवल सईद है।

नवल ने हाल में पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल के ‘लाइफ ग्रीन है’ शो पर खुलासा किया था कि उन्हें कई क्रिकेटरों के मैसेज आते हैं। इस शो में वह ऐजाज असलम, नादिया खान के साथ दिखाई दी थी। यहाँ उन्होंने बातों-बातों में खुलासा किया ता कि नवल को क्रिकेटर फ्लर्टी टेक्स मैसेज भेजते हैं।

शो होस्ट द्वारा इस संबंध में कई बार सवाल पूछने पर भी नवल ने किसी क्रिकेटर का नाम नहीं लिया। इसके बाद बाकी लोगों ने खुद ही अंदाजा लगाना शुरू किया कि हो सकता है ये नसीम शाह हो। मगर, फिर नवल ने हिंट दी कि वो शादीशुदा है। इसके बाद थोड़ा और हँसी-मजाक हुआ, तब नादिया ने सीधे-सीधे शोएब मलिक का नाम ले दिया और इसे सुन नवल हँसती रहीं।

इंटरव्यू में हुई ये बातचीत 16 मिनट के स्लॉट के बाद देख सकते हैं। भले ही इसमें सीधे-सीधे नाम नहीं लिया गया है लेकिन हर किसी का अंदाजा यही है कि ये नाम शोएब मलिक का है। नवल इस तरीके से क्रिकेटरों द्वारा मैसेज किए जाने पर विरोध करती हैं।

वो कहती हैं, “हम क्रिकेटरों का बहुत सम्मान करते हैं और उन्हें उसी के अनुसार व्यवहार करना चाहिए। अभिनेताओं के मुकाबले लोग उन्हें ज्यादा अपनी प्रेरणा मानते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।” उनके इस कमेंट के बाद अब शोएब मलिक को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें गाली दी जा रही है, उन्हें रास्कल और न जाने क्या-क्या यूजर्स बोल रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोग उन्हें हीरो मानते थे और वो किन चक्करों में पड़े हुए हैं।

बता दें कि नवल सईद पाकिस्तान की नई एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 2018 में यकीन का सफर से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद वो एज़ाबान, फरियाद, सितम, दिल ए वीरन, दाग ए दिल और माह ए तमाम जैसे सीरियलों में दिखाई दीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है आइसोब्यूटेनॉल जो 15% डीजल में मिलाने की तैयारी, E20 पर चल रहे विवाद के बीच शुरू हुई चर्चा: जानिए सबकुछ

नितिन गडकरी ने बताया कि एथेनॉल को सीधे डीजल के साथ नहीं मिलाया जा सकता इसीलिए सरकार अब एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल बनाने की तकनीक पर काम कर रही है। यह सफल हो चुकी है।

‘डिटेंशन कैंप में एक भी बंगाली हिंदू नहीं’: CM हिमंता बोले- CAA से मिला संरक्षण, समझें- इस नेता ने कैसे पाट दी असमिया-गैर असमिया...

CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि असम के डिटेंशन सेंटर में एक भी बंगाली हिंदू नहीं है। CAA, NRC और घुसपैठियों-शरणार्थियों के अंतर पर रखा पक्ष।
- विज्ञापन -