Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाCRPF हमला: 4 जिहादियों शरीफ़, फ़ारूक़, सलाउद्दीन और इमरान को फाँसी, 2 हैं पाकिस्तानी

CRPF हमला: 4 जिहादियों शरीफ़, फ़ारूक़, सलाउद्दीन और इमरान को फाँसी, 2 हैं पाकिस्तानी

पाकिस्तानी नागरिकों इमरान और फ़ारूक़ को पुलिस ने लखनऊ से तब धर दबोचा जब वे शहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इमरान पीओके के भीमहार और फारूक पाकिस्तान के गुजराँवाला का निवासी बताया जा रहा है। शरीफ़ हमले की.....

कल (शुक्रवार, 1 नवंबर, 2019 को) एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज (एडीजे) की अदालत ने 2008 में सीआरपीएफ़ (सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स) के कैम्प पर जिहादी हमला करने के आरोप में 6 आरोपितों को दोषी करार दिया है। अभियुक्तों में से 4 को मौत की सजा सुनाई गई है, एक को उम्रकैद मिली है और एक को 10 साल के कारावास की सजा दी गई है। मौत की सज़ा पाने वालों में दो पाकिस्तानी नागरिक भी हैं

एटीएस के अनुसार दोषी पाए गए अभियुक्तों के नाम शरीफ़, सलाउद्दीन, इमरान, मुहम्मद फ़ारूक़, जंग बहादुर और फहीम अहमद अंसारी हैं। एटीएस के एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर ने बताया कि इन सभी को फ़िलहाल लखनऊ और बरेली की जेलों में रखा गया है। शरीफ़, फ़ारूक़, सलाउद्दीन और इमरान को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है जबकि फहीम अंसारी को 10 की जेल और जंग बहादुर को उम्रकैद की सज़ा दी गई है।

1 जनवरी, 2008 की सुबह को हुए इस हमले में सीआरपीएफ के सात जवान मारे गए थे और पाँच घायल हुए थे। घटना उत्त्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। हमला करने के बाद चारों हमलावर, जिनके तार जाँच में लश्कर ए तैय्यबा से जुड़े निकले, भाग निकले थे। हमले में एक रिक्शा चालक को भी जान गँवानी पड़ी थी।

10 फरवरी, 2008 को एक महत्वपूर्ण सफ़लता में उत्तर प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने राज्य के दो इलाकों से 6 लश्कर के संदिग्धों को पकड़ लिया था। जाँच में पता चला कि वे अपने अगले निशाने मुंबई की तरफ कुछ करने की तैयारी कर रहे थे। पाकिस्तानी नागरिकों इमरान और फ़ारूक़ को पुलिस ने लखनऊ से तब धर दबोचा जब वे शहर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। इमरान पीओके के भीमहार और फ़ारूक़ पाकिस्तान के गुजराँवाला का निवासी बताया जा रहा है। शरीफ़ हमले की ही जगह रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि जंग बहादुर भी उत्तर प्रदेश के ही मुरादाबाद का निवासी है। सलाउद्दीन को बिहार के मधुबनी का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि फहीम अरशद अंसारी उनके अगले निशाने मुंबई का रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की ईमानदारी पर उठाए सवाल: न्यायिक नियुक्तियों पर किए गए हमले का पढ़ें पूरा विश्लेषण

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की निष्ठा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 'बेहद जल्दीबाजी' में हैं।

रिसिन जहर बनाने की साजिश, विदेशी फंडिंग और ISIS हैंडलर से साँठगाँठ: NIA कोर्ट ने सबूत देख खारिज की जिहादी डॉक्टर की बेल याचिका,...

रिसिन आतंकी साजिश मामले में जिहादी डॉक्टर को बचाने के लिए उसके वकील ने कोर्ट को ये बताया कि कि मोहिउद्दीन को पता ही नहीं था बैग में क्या है।
- विज्ञापन -