Homeदेश-समाजसमलैंगिक युवक ने कुकर्म से इनकार करने पर 13 साल के बच्चे की हत्या...

समलैंगिक युवक ने कुकर्म से इनकार करने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ा, छत्तीसगढ़ का मामला

आरोपित 20 वर्षीय युवक ने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है। उसने बच्चे के सामने सेक्स रिलेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, पर उसने इनकार कर दिया था।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बेमेतरा जिले से दिलदहाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक समलैंगिक (Gay) युवक ने कुकर्म से इनकार करने पर 13 साल के बच्चे की हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया। पुलिस ने आज (25 जनवरी 2022) दोपहर को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में फरी गाँव निवासी आरोपित 20 वर्षीय पंकज विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह समलैंगिक है। उसने बच्चे के सामने सेक्स रिलेशन बनाने का प्रस्ताव दिया था, पर उसने इनकार कर दिया। इसके चलते उसने बच्चे की हत्या कर दी। हालाँकि, आरोपित ने यह नहीं बताया कि उसने किस चीज से बच्चे को मारा था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 वर्षीय उमेश पाटील पुत्र अनोज पाटील ग्राम फरी का रहने वाला है। सोमवार (24 जनवरी 2022) को दोपहर को घर से लापता हो गया था। जब शाम तब नहीं लौटा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। नहीं मिलने पर मंगलवार सुबह उसके परिवार वालों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस उसकी तलाश शुरू करती, इससे पहले कांस्टेबल रवि तिवारी को सूचना मिली कि ग्राम बीजाघाट के मुरुम खदान में खून जैसा कुछ पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। कांस्टेबल तिवारी ने मौके पर पहुँच उमेश का शव बरामद किया। आरोपित ने उसके पैर को उसी की पैंट से बाँध दिया था। बताया जा रहा है कि सिर पर पत्थर जैसी किसी भारी चीज से वार कर बच्चे की हत्या की गई थी। मामला इस बात से खुला क्योंकि पंकज विश्वकर्मा के साथ बच्चे को आखिरी बार साथ देखा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

AC ब्लास्ट के बढ़ते मामलों के पीछे चीन का हाथ? जानिए कैसे घटिया गैस से बढ़ रहा घरों में विस्फोट का खतरा, भारत सरकार...

आए दिन एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आती हैं। इनकी पीछे कहीं चीन का हाथ तो नहीं है? क्योंकि इन एसी में चाइनीज R-152a गैस भरी जा रही है, जो ओवरहीटिंग के कारण जल्दी आग पकड़ लेती है।

चीन ने मार दिए 10000+ लोग, भारत के वामपंथी करते रहे बचाव: पढ़ें- 37 साल पहले तियानमेन स्क्वायर के प्रदर्शन, सरकार की कार्रवाई और...

तियानमेन स्क्वायर प्रदर्शन में लोग भ्रष्टाचार रोकने, प्रेस की स्वतंत्रता, राजनीतिक सुधार और सरकार में पारदर्शिता की माँग कर रहे थे।
- विज्ञापन -