Homeदेश-समाजचिन्मयानंद, अश्लील वीडियो और ₹5 करोड़ की फिरौती: पीड़िता के 2 भाई और 1...

चिन्मयानंद, अश्लील वीडियो और ₹5 करोड़ की फिरौती: पीड़िता के 2 भाई और 1 साथी गिरफ्तार

चिन्मयानंद ने अपने खिलाफ लगे लगभग सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि वह अपने इन कृत्यों से शर्मिंदा हैं।

लॉ की छात्रा के साथ रेप के आरोपित पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद जेल की सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं। स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) ने उन्हें गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके अलावा, एसआईटी ने चिन्मयानंद के अश्लील वीडियो के बदले 5 करोड़ रुपए माँगने के आरोप में पीड़ित छात्रा के साथी संजय सिंह, उसके चचेरे भाई विक्रम और मौसेरे भाई सचिन सेंगर को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा तीनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, वहाँ से तीनों को जेल भेज दिया जाएगा।

वहीं, गिरफ्तार स्वामी चिन्मयानंद ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले की जाँच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का दावा है कि चिन्मयानंद ने पीड़ित लड़की को मसाज के लिए बुलाने की अपनी गलती स्वीकार की है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन के प्रमुख नवीन अरोड़ा ने कहा कि स्वामी चिन्मयानंद ने अपने खिलाफ लगे लगभग सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते, क्योंकि वह अपने इन कृत्यों से शर्मिंदा हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री पर अपने ही कॉलेज की लॉ स्टूडेंट से रेप करने का आरोप है। पीड़िता की ओर से इस संबंध में लगातार कई विडियो जारी कर चिन्मयानंद पर आरोप लगाए गए थे। हालाँकि, चिन्मयानंद और उनके समर्थक लगातार कह रहे थे कि वह निर्दोष हैं और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -