Homeदेश-समाजदारू पीकर 'राहुल गाँधी' ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने...

दारू पीकर ‘राहुल गाँधी’ ने सूरत में किया हंगामा, इंस्पेक्टर को दी देख लेने की धमकी: ₹30 लाख की ऑडी कार जब्त

30 लाख रुपए की उस ऑडी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उक्त 'राहुल गाँधी' को जब पुलिस थाने ले जाया गया, तो उसने वहाँ भी हंगामा खड़ा कर दिया।

गुजरात में ‘राहुल गाँधी’ ने नशे की हालत में जम कर हंगामा मचाया है। नशे में धुत ‘राहुल गाँधी’ को सूरत पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसे फिर जमानत दे दी गई। असल में गुजरात के सूरत के अथवा स्थित पनास गाम के रहने वाले ‘राहुल गाँधी’ शहर के खटोदरा रोड में उपद्रव कर के लोगों को परेशान करते हुए देखा गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहाँ पहुँची।

असल में ये ‘राहुल गाँधी’ कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नहीं, इसी नाम का कोई और व्यक्ति है। गुजरात में शराब पे पूर्ण प्रतिबंध है। ऐसे में उस पर प्रोहिबिशन लॉ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसने अपनी ऑडी कार में जम कर दारू पी और फिर लोगों को परेशान किया। 30 लाख रुपए की उस ऑडी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। उक्त ‘राहुल गाँधी’ को जब पुलिस थाने ले जाया गया, तो उसने वहाँ भी हंगामा खड़ा कर दिया।

फ़िलहाल उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उसने पुलिस इंस्पेक्टर को भी देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने उसे लॉकअप में रखा हुआ था। उसने बताया कि वो सिटिलाइट के राजलक्ष्मी बंगलो का रहने वाला है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -