Homeदेश-समाज'एअर इंडिया एक्सप्रेस' की फ्लाइट में लगी आग, 1000 फीट की ऊँचाई पर था...

‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ की फ्लाइट में लगी आग, 1000 फीट की ऊँचाई पर था विमान: 184 यात्री थे सवार, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

विमान के नंबर 1 के इंजन में तब आग तब लगी, जब यह 1000 फीट की ऊँचाई पर थी। इसके बाद फ्लाइट को वापस लैंड (Airturnback) कराना पड़ा।

‘एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)’ की अबू धाबी से केरल के कालीकट आ रही फ्लाइट के इंजन में आग लगने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद फ्लाइट की वापस अबू धाबी में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया है कि फ्लाइट को सुरक्षित लैंड करा दिया गया है। विमान में कुल 184 यात्री सवार थे।

‘नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA)’ ने घटना के बारे में बयान जारी किया है। बकौल DGCA, “आज (3 फरवरी 2023) को एक एयर इंडिया एक्सप्रेस B737-800 विमान की VT-AYC ऑपरेटिंग फ्लाइट IX 348 (अबू धाबी-कालीकट) में क्लाइम्बिंग के दौरान आग लग गई । विमान के नंबर 1 के इंजन में तब आग तब लगी, जब यह 1000 फीट की ऊँचाई पर थी। इसके बाद फ्लाइट को वापस लैंड (Airturnback) कराना पड़ा।” वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन में तकनीकी खराबी होने की वजह से आग लगने की बात सामने आ रही है।

इससे पहले 23 जनवरी, 2023 को त्रिवेन्द्रम से मस्कट जा रही ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ की फ्लाइट को उड़ान भरने के 45 मिनट बाद वापस लैंड कराना पड़ा था। दरअसल विमान के इंजन में खराबी आ गई थी, जिसके बाद इसे लैंड कराना पड़ा था दिसंबर 2022 में एयर इंडिया की दुबई की फ्लाइट में सांप मिलने की सूचना मिली थी। वहीं कुछ दिन पहले लखनऊ से कोलकाता जा रहे एयर एशिया के फ्लाइट की भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान से एक पक्षी टकरा गया था। विमान में कुल 180 लोग सवार थे।

बता दें कि ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ भी ‘एयर इंडिया’ की ही सब्सिडियरी है, जिसका मुख्यालय केरल के कोच्चि में है। ये एक लो कॉस्ट एयरलाइन है, जो अपनी सेवाएँ मिडिल-ईस्ट से लेकर दक्षिण-पूर्वी एशिया तक देती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -