Homeदेश-समाजएयर होस्टेस को मुक्का मारा, थूका, गाली दी, कपड़े उतारे... मुंबई आ रही फ्लाइट...

एयर होस्टेस को मुक्का मारा, थूका, गाली दी, कपड़े उतारे… मुंबई आ रही फ्लाइट में इटली की महिला ने मचा दिया हंगामा, सीट से पड़ा बाँधना

विस्तारा एयरलाइंस का विमान अबुधाबी से मुंबई आ रहा था। इस दौरान एक महिला यात्री इकॉनोमी क्लास में होने के बाद भी बिजनेस क्लास में बैठ गई। जब उसे अपनी सीट में जाने के लिए कहा गया तो वह हंगामा करने लगी।

मुंबई आ रही विस्तारा की एक फ्लाइट में इटली की महिला यात्री ने नशे में धुत होकर हंगामा मचा दिया। केबिन क्रू के सदस्यों पर हमला किया। उन पर थूका। गाली दी। रोकने की कोशिश करने पर चिल्लाने लगी। फिर कपड़े उतारकर अर्धनग्न अवस्था में विमान में ही चलने लगी। विमान के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। हालाँकि बाद में उसे जमानत दे दी गई। घटना सोमवार (30 जनवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विस्तारा एयरलाइंस का विमान UK 256 अबुधाबी से मुंबई आ रहा था। इस दौरान महिला यात्री इकॉनोमी क्लास में होने के बाद भी बिजनेस क्लास में बैठ गई। जब उसे अपनी सीट में जाने के लिए कहा गया तो वह हंगामा करने लगी। महिला की पहचान पाओला पेरुशियो के रूप में हुई। वह इटली की नागरिक है।

इस मामले में मुंबई के सहार थाने के एक अधिकारी ने कहा है, “रात करीब 2:30 बजे इकोनॉमी क्लास में बैठी महिला अचानक उठी और दौड़कर बिजनेस क्लास में बैठ गई। केबिन क्रू के दो सदस्यों ने उससे संपर्क किया और पूछा कि क्या उसे मदद की जरूरत है। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया, तब उन्होंने उससे अपनी सीट पर वापस जाने का अनुरोध किया। इस पर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।”

क्रू मेंबर्स ने महिला को ऐसी हरकत करने से रोकने की कोशिश की। इस पर आरोपित महिला ने कथित तौर पर एक एयर होस्टेस के मुँह मुक्का मार दिया। दूसरे पर थूक दिया। महिला की हरकतों को देखकर जब अन्य क्रू मेंबर पहुँचे तो अचानक ही उसने अपने कपड़े उतार दिए। इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में चलने लगी। महिला काफी देर तक हंगामा करती रही। इसके बाद उसे पकड़कर विमान की पिछली सीट में बाँध दिया गया।

विस्तारा एयरलाइंस का यह विमान जब सोमवार (30 जनवरी 2023) तड़के मुंबई पहुँचा तो आरोपित महिला को अधिकारियों ने सहार पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहाँ से उसे जमानत मिल गई। सहार पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा है, “आरोपित महिला के खिलाफ विमान नियम, 1937 व आईपीसी की कुछ धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जाँच में सामने आया है कि वह शराब के नशे में थी। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया था। बाद में उसे जमानत मिल गई।”

आरोपित महिला के वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने कहा है कि कोर्ट ने पाओला पेरुशियो को 25000 रुपए की जमानत राशि पर जमानत दी है। पाओला फ्लाइट में वॉशरूम जा रही थी। लेकिन उसे जाने नहीं दिया गया। इसलिए यह सब हुआ। पुलिस ने अवैध रूप से उसका पासपोर्ट जब्त किया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चाँदनी कुरैशी के ‘जिम जिहाद’ का शिकार बना करोड़पति हिंदू कारोबारी का बेटा: रहमान बना किया निकाह, पीड़ित पिता बोले- पूरे परिवार को मुस्लिम...

शामली में जिम ट्रेनर चाँदनी कुरैशी ने करोड़पति दवा कारोबारी के 27 साल के बेटे आयुष मलिक को मुस्लिम बना दिया। अब वह दाढ़ी बढ़ाकर और सफेद टोपी लगाकर नमाज अदा करने लगा है।

‘राम मंदिर का चढ़ावा हुआ चोरी’: अखिलेश यादव ने किया दावा, सपा प्रवक्ता ऑपइंडिया से बोले- कोई सबूत नहीं, सूत्रों के आधार पर टहल...

क्या राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ों की चोरी हुई? अखिलेश यादव के दावे पर सपा प्रवक्ता पवन पांडेय ने माना- कोई ठोस सबूत नहीं। जानिए पूरा विवाद
- विज्ञापन -