Homeदेश-समाज12 घंटे बाढ़ में घिरी रही महालक्ष्मी, 8 घंटे चला रेक्स्यू ऑपरेशन, सभी 1050...

12 घंटे बाढ़ में घिरी रही महालक्ष्मी, 8 घंटे चला रेक्स्यू ऑपरेशन, सभी 1050 यात्री बचे

मुंबई शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है। अंबरनाथ स्टेशन पानी में डूब गया है। इसके अलावा, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की कई इमारतों और दुकानों में पानी भर गया है। सड़क पर लंबे जाम से भी लोग परेशान हैं, तेज बारिश के कारण 24 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया है।

महाराष्ट्र में जारी भारी बारिश के बीच करीब 1,050 लोगों से भरी एक ट्रेन चारों तरफ से पानी से घिर गई थी, जिसमें 9 गर्भवती महिलाएँ भी मौजूद थी। बाढ़ का पानी ट्रेन के फ्लोर तक करीब 6 फीट ऊँचाई तक जा पहुँचा था। इस ट्रेन में फँसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना और एनडीआरएफ लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे। NDRF ने इनमे से 550 लोगों को बचाया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस ने भी सभी लोगों को सुरक्षित बचाए जाने पर बधाई दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 8 घंटे तक चले इस ऑपरेशन के बाद सभी यात्रियों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। इसकी जानकारी केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी, साथ ही उन्होंने सफलतापूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के लिए बचाव दलों को बधाई भी दी।

दरअसल, मुंबई-कोल्हापुर रूट पर चलने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस नाम की यह ट्रेन मुंबई के पास बदलापुर और वांगनी स्टेशन के बीच फँसी रही। पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा था, ऐसे में ट्रेन के लिए आगे बढ़ पाना मुश्किल हो गई थी। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को एनडीआरएफ, आरपीएफ और नौसेना ने मिलकर अंजाम दिया। इस दौरान एयरफोर्स के दो हेलिकॉप्टरों ने हवाई सर्वेक्षण भी किया था।

फँसे हुए यात्रियों को चॉपर के मदद से एयरलिफ्ट कर के निकाला गया। एक यात्री द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन मुंबई से 100 किलोमीटर दूर करीब 3 बजे से रुकी हुई थी। ट्रेन में फँसे हुए यात्रियों को बिस्कुट और पानी भी बाँटा गया। साथ ही, यात्रियों ट्रेन से नीचे न उतरने की भी अपील की।

वहीं, मुंबई शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है। अंबरनाथ स्टेशन पानी में डूब गया है। इसके अलावा, देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई की कई इमारतों और दुकानों में पानी भर गया है। सड़क पर लंबे जाम से भी लोग परेशान हैं, तेज बारिश के कारण 24 फ्लाइट्स कैंसल कर दी गई हैं, जबकि 9 को डायवर्ट किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों में शहर में तेज बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं आज सुबह से ही मुंबई के अंधेरी, सायन और कुर्ला जैसे इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को समुद्र तट पर न जाने की सलाह दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता से ज्यादा अभिषेक बनर्जी से क्यों नाराज है बंगाल? सत्ता, घोटालों और अहंकार की राजनीति ने कैसे बनाया जनता के गुस्से का सबसे...

बंगाल में TMC की करारी हार के बाद जनता का सबसे बड़ा निशाना ममता बनर्जी के भतीजे और राजनीतिक उत्तराधिकारी माने जाने वाले अभिषेक बनर्जी बने हैं।

आज जहाँ से पकड़ा गया है आतंकी मोहम्मद शेख, वहीं के रहने वाले थे बाटला हाउस एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकी: ‘आतंक की नर्सरी’...

यूपी एटीएस ने मुस्तैदी दिखाकर Target Killing की साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। अब वो आतंकी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
- विज्ञापन -