Homeदेश-समाज2 बच्चों के बाप मौलवी ने मस्जिद में नाबालिग से किया रेप, कुएँ में...

2 बच्चों के बाप मौलवी ने मस्जिद में नाबालिग से किया रेप, कुएँ में धकेल परिवार सहित फरार: राजस्थान की घटना

पीड़ित पिता ने अपनी तहरीर में बताया है कि मौलवी ने मस्जिद में ही उसकी बेटी के साथ रेप किया। रात लगभग साढ़े 3 बजे लड़की के परिजन उसे खोजते हुए पहुँचे तो आरोपित ने पीड़िता को कुआँ में धक्का दे दिया।

राजस्थान के भिवाड़ी में एक मौलवी पर रेप का आरोप लगा है। है। आरोप है कि भिवाड़ी के एक गाँव की मस्जिद के मौलवी ने 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और फिर उसे कुएँ में धकेल फरार हो गया। इस घटना के 7 दिन बाद पीड़ित बालिका के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है।

‘दैनिक भास्कर’ की खबर के अनुसार,  भिवाड़ी सीओ हरिराम कुमावत ने जानकारी दी है कि गाँव के ही एक व्यक्ति ने मौलवी जफरु के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वह मूल रूप से हरियाणा के पुन्हाना इलाके के बिसरु गाँव का रहने वाला है। अलवर में वह परिवार सहित रहता था। शिकायत में कहा गया है कि अप्रैल 1, 2021 की रात मौलवी उसकी 14 साल की बेटी को घर से मस्जिद में ले गया।

पिता ने अपनी तहरीर में बताया है कि मौलवी ने मस्जिद में ही उसकी बेटी के साथ रेप किया। रात लगभग साढ़े 3 बजे लड़की के परिजन उसे खोजते हुए पहुँचे तो आरोपित ने पीड़िता को कुआँ में धक्का दे दिया। लड़की ने कुएँ में गिरने के बाद शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण वहाँ जुट गए और बड़े जतन के बाद किसी तरह उसे कुएँ से निकाला। पीड़िता का पिता ट्रक ड्राइवर है।

घटना को लेकर ‘दैनिक भास्कर’ में प्रकाशित खबर (साभार)

पिता ने कहा है कि घटना के समय वो घर पर नहीं था और कहीं बाहर काम से गया हुआ था। उसके लौटने के बाद परिजनों ने उसे इस घटना से अवगत कराया, इसीलिए रिपोर्ट दर्ज कराने में एक सप्ताह लग गए। CO ने बताया कि लड़की के मेडिकल परीक्षण के बाद बयान दर्ज किया जा रहा है। आरोपित मौलवी जफरु परिवार सहित फरार हो गया है। उसके 2 बच्चे भी हैं। मौलवी की तलाश में पुलिस की 2 टीमें लगी हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -