Homeदेश-समाजPM मोदी और CM योगी को गाली दे रहा था अमजद, राजेश दुबे ने...

PM मोदी और CM योगी को गाली दे रहा था अमजद, राजेश दुबे ने रोका तो बोलेरो से कुचलकर मार डाला: UP के मिर्जापुर की घटना

अमजद की बोलेरो में सवार होकर दुबे बारात से लौट रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा करने पर उनका अमजद से विवाद हो गया। बाद में अमजद ने दुबे को गाड़ी उतारकर कुचल दिया और फरार हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करने पर एक व्यक्ति को कुचलकर मार डालने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजेश दुबे के तौर पर हुई है। आरोपित का नाम अमजद बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना यूपी के मिर्जापुर की है।

बताया जा रहा है कि सोमवार (12 जून 2023) को अमजद की बोलेरो में सवार होकर दुबे बारात से लौट रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी और सीएम योगी की प्रशंसा करने पर उनका अमजद से विवाद हो गया। अमजद गाली-गलौज पर उतर आया। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका। विवाद बढ़ने पर गाड़ी में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। लेकिन बाद में अमजद ने दुबे को गाड़ी उतारकर कुचल दिया और फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। यहाँ के कोलाही गाँव के 52 साल के राजेश दुबे रविवार को अपने भतीजे की शादी में शामिल होने मिर्जापुर गए थे। सफर के लिए उन्होंने एक बोलेरो बुक करवाई थी, जिसे अमजद चला रहा था। अमजद भी मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र का ही रहने वाला बताया जा रहा है। सोमवार को जब राजेश दुबे बारात से लौट रहे थे तो उनकी बोलेरो में बैठे एक अन्य व्यक्ति से राजनैतिक मुद्दों पर बातचीत होने लगी।

मृतक के भाई राकेश दुबे ने बताया कि इसी बातचीत के दौरान राजेश का ड्राइवर अमजद से विवाद हो गया। कथित तौर पर अमजद ने मोदी-योगी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग किया। इसका राजेश दुबे ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर बोलेरो में बैठे अन्य यात्रियों ने मामले में बीच-बचाव किया। कुछ देर में बोलेरो सवार सभी यात्री बारी-बारी से उतर गए। अंतिम सवारी के तौर पर राजेश दुबे बचे जिन्हें अमजद ने घर के बजाए सड़क पर ही उतार दिया। आरोप है कि सड़क पर उतरने के बाद जब राजेश दुबे पैदल घर की तरफ जा रहे थे तो अमजद ने पीछे से उन पर बोलेरो चढ़ा दी।

इससे राजेश दुबे की मौके पर ही हो मौत गई। दुबे की मौत की खबर सुन कर ग्रामीण नाराज हो गए। उन्होंने मिर्जापुर-प्रयागराज हाइवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने नाराज लोगों को समझाया। लगभग 3 घंटे बाद जाम खुल पाया।

अपडेट: यूपी पुलिस ने 6 घंटे के भीतर हत्यारे अमजद को गिरफ्तार कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -