Homeदेश-समाजदोबारा सेक्स से रुखसार ने किया इनकार, शौहर अनवर ने गला घोंट मार डाला:...

दोबारा सेक्स से रुखसार ने किया इनकार, शौहर अनवर ने गला घोंट मार डाला: लाश बोरी में डाल फेंका, सास से कहा- आपकी बेटी कहीं चली गई

अनवर ने बताया है कि उसने सुबह करीब 4 बजे रुखसार के साथ संबंध बनाए। थोड़ी देर बाद उसने दोबारा सेक्स को कहा। लेकिन रुखसार ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दोबारा सेक्स से इनकार करने पर अनवर ने अपनी बीवी रुखसाना की हत्या कर दी। लाश को भाई के साथ मिलकर ठिकाने लगाया। फिर सास से कहा कि उसकी बेटी कहीं चली गई है।

दामाद की सूचना पर रुखसार की अम्मी ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच एक लाश मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में रतूपुरा की झाड़ियों से बरामद हुआ। यह जगह अनवर के घर से करीब 50 किलोमीटर दूर है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या गला घोंटकर करने की बात सामने आई। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि बीवी के साथ अनवर के रिश्ते अच्छे नहीं थे। इसके बाद पुलिस पूछताछ में वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल लिया। अनवर के साथ उसके भाई दानिश को भी गिरफ्तार किया गया है। उस पर लाश ठिकाने में अनवर की मदद का आरोप है।

अनवर की अमरोहा जनपद के कोतवाली के मोहल्ला सराय कोहना में बेकरी है। उसने बताया है कि सोमवार (5 दिसंबर 2022) की सुबह करीब 4 बजे उसने बीवी रुखसार के साथ संबंध बनाए। थोड़ी देर बाद उसने दोबारा सेक्स को कहा। लेकिन रुखसार ने इनकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद उसने दानिश की मदद से शव के हाथ-पैर बाँधे। एक बोरी में लाश डालकर उसे सिल दिया। फिर बाइक से रतूपुरा में सड़क किनारे जंगलों में फेंक आया। इसके बाद घर लौटकर अनवर ने सास को फोन किया। उनसे कहा कि रुखसार घर छोड़कर कहीं चली गई है।

सड़क किनारे शव देखकर ग्रामीणों ने मुरादाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतक महिला के शव की शिनाख्त के लिए कई जनपदों में शव के फोटो भेजे थे। इसी क्रम में अमरोहा कोतवाली में रुखसार की गुमशुदगी दर्ज होने की बात सामने आई। तस्वीरों का मिलान कराया गया तो बोरे में बंद शव रुखसार का निकला। क्षेत्राधिकारी नगर, विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल आनंद
राहुल आनंदhttps://hindi.opindia.com/
बेहतरी की तलाश में...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटकी समाजवादी पार्टी, ‘PDA’ के नाम पर सिर्फ ‘MY’ समीकरण को तरजीह: समझिए कैसे दलितों की अनदेखी कर...

सामाजिक न्याय का दावा करने वाली सपा आज भी अपने पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे उसका 'PDA' का रैपर महज एक चुनावी चुनावी हथकंडा नजर आता है।

असल बात को छुपाओ, शब्दों का हेर-फेर कर प्रोपेगेंडा फैलाओ: UP को बदनाम करने के लिए ये है NewsLaundry की ट्रिक, जानिए कैसे प्रस्तावित...

हर राज्य में सभी MoU हकीकत में नहीं बदलते। कुछ परियोजनाएँ सफल होती हैं और कुछ निरस्त होती हैं। इससे पूरे निवेश मॉडल को ही फर्जी कह देना गलत है।
- विज्ञापन -