Homeदेश-समाजबेटी का जिसने किया यौन शोषण, उसको जान से मारने हवाई जहाज से आया…...

बेटी का जिसने किया यौन शोषण, उसको जान से मारने हवाई जहाज से आया… आंध्र प्रदेश में मर्डर करके फिर वापस लौट गया

आंजनेय 7 दिसम्बर, 2024 को कुवैत से फ्लाईट पकड़ भारत आया और रात में घर के बाहर सो रहे बच्ची के मौसा पी आंजनेयुलू के सर पर रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने इस मामले में आंजनेय के दावों का खंडन किया है और कहा कि उन्हें लड़की के यौन शोषण मामले में कोई शिकायत नहीं मिली थी।

आंध्र प्रदेश के अन्नामैय्या जिले में एक शख्स ने अपनी बेटी के यौन शोषण का बदला लेने के लिए कुवैत से आकर अपने एक रिश्तेदार की हत्या कर दी। वह हत्या करके उसी दिन वापस लौट भी गया। इसके बाद उसने यूट्यूब पर वीडियो बना कर इस हत्या की जानकारी भी दी। पुलिस ने इस मामले में अब FIR दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास चालू कर दिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अन्नामैय्या का मूल निवासी आंजनेय प्रसाद बीते 15 वर्ष से कुवैत में रहता है। यहाँ उसकी बीवी भी उसके साथ ही रहती है। उनकी एक बेटी भी है। उन्होंने कुछ दिन बेटी को अपने साथ रखा लेकिन बाद में उसकी मौसी के घर वापस अन्नामैय्या भेज दिया।

अन्नामैय्या में उसकी बेटी मौसी और मौसा के साथ रहने लगी। अपनी बेटी के लिए समय-समय पर वह कुवैत से पैसा भी भेजता था। हालाँकि, बाद में बच्ची के मौसा ने ही उसका यौन शोषण करना चालू कर दिया। बच्ची को एक बार उसने दबोच लिया लेकिन चिल्लाने की वजह से उसकी मौसी उसे बचाने आई।

इसके बाद जब अच्छी कुवैत पहुँची तो उसने अपनी कहानी अपनी माँ से बताई। बच्ची की माँ भारत में पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत लेकर पहुँची। पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांट-डपट कर छोड़ दिया। इससे आंजनेय गुस्सा हो गया। उसने इसके बच्ची के मौसा खुद ही सबक सिखाने की सोची।

वह 7 दिसम्बर, 2024 को कुवैत से फ्लाईट पकड़ भारत आया और रात में घर के बाहर सो रहे बच्ची के मौसा पी आंजनेयुलू के सर पर रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आंजनेय उसी दिन वापस फ्लाईट पकड़ कर वापस कुवैत चला गया। उसने पूरी कहानी इसके बाद अपने यूट्यूब चैनल पर सुनाई। उसने आत्मसमर्पण करने की इच्छा भी जताई है।

वहीं पुलिस ने इस मामले में आंजनेय के दावों का खंडन किया है और कहा कि उन्हें लड़की के यौन शोषण मामले में कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने हत्या के पीछे बड़ी साजिश की बात कही है। उन्होंने कहा हा कि जल्द ही वह इस हत्या में शामिल बाकी लोगों को भी पकड़ लेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -