Homeदेश-समाजBreaking: अरुणाचल प्रदेश में आतंकी हमला, MLA तिरोंग अबो सहित 7 लोगों की मौत

Breaking: अरुणाचल प्रदेश में आतंकी हमला, MLA तिरोंग अबो सहित 7 लोगों की मौत

तिरोंग अबो खोंसा वेस्ट से विधायक थे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस हमले की पुष्टि की है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पीएमओ से...

अरुणाचल प्रदेश में नेशनल पिपल्स पार्टी (NPP) के विधायक तिरोंग अबो और 6 अन्य लोगों की मंगलवार (मई 21, 2019) को आतंकी हमले में मौत हो गई है। अभी तक की रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध NSCN (नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड) के आतंकियों का हाथ इस हमले के पीछे हो सकता है। यह घटना अरुणाचल प्रदेश में तिरप जिले के बोगापानी गाँव में हुई है। 

तिरोंग अबो खोंसा वेस्ट से विधायक थे। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस हमले की पुष्टि की है।

सीएम संगमा ने एक ट्वीट में इस घातक हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पीएमओ से इस हमले के ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है।

हालाँकि, अभी तक इस हमले की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है लेकिन NSCN पर इस वारदात में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।

क्या आंतरिक मतभेद को चुनावी हेरफेर का सबूत मानना सही है?

चुनाव आयोग की 14 आपत्तियों, SIR और वोटर डेटा विवाद के बीच जानिए, क्या आंतरिक मतभेद चुनावी हेरफेर का प्रमाण हैं?
- विज्ञापन -