Homeदेश-समाजअयोध्या में दीवाली के दिन 'राम भजन' सुन भड़के मुस्लिम पड़ोसी, कुल्हाड़ी-सरिया लेकर BJP...

अयोध्या में दीवाली के दिन ‘राम भजन’ सुन भड़के मुस्लिम पड़ोसी, कुल्हाड़ी-सरिया लेकर BJP नेता पर किया जानलेवा हमला: बबलू खान और उनके 3 बेटे घायल

बबलू खान का कहना है कि वे साल 2014 से अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का समर्थन कर रहे हैं। इसको लेकर उनके आसपास के मुस्लिम समाज के लोग उनसे नाराज रहते हैं। इसी कारण उन्होंने दिवाली के मौके पर भजन बजाया तो उनके और उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। बबलू खान का एक नाम अनीश खान भी है।

अयोध्या के भाजपा नेता बबलू खान पर जानलेवा हमला किया गया है। बबलू खान अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का समर्थन करते रहे थे। बताया जा रहा है कि दीपावली के मौके पर बबलू खान भगवान राम का भजन बजा रहे थे। इसको लेकर मुहल्ले के मुस्लिम समाज के लोगों ने उनके साथ विवाद कर दिया और फिर उन पर हमला कर दिया।

यह घटना जिले के दर्शन नगर चौकी क्षेत्र के मिर्जापुर माफी गाँव की है। बबलू खान ने अयोध्या कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके कैंप कार्यालय पर भाजपा का झंडा लगा हुआ है। वहाँ दिवाली के दिन उनके कुछ मित्र आए हुए थे। उन लोगों ने इनकी गाड़ी में ‘राम आएँगे तो अंगना सजाएँगे’ भजन बजा दिया।

भजन के साथ ही वे लोग नाचने लगे। भजन बजाने और नाचने की वजह से उनके पड़ोसी नाराज हो गए और वे आकर उन्हें अपशब्द कहने लगे। बबलू खान ने आगे कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर और उनके बेटों पर हमला कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथों में कुल्हाड़ी, सरिया और बंदूक थे।

बबलू खान का कहना है कि वे साल 2014 से अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का समर्थन कर रहे हैं। इसको लेकर उनके आसपास के मुस्लिम समाज के लोग उनसे नाराज रहते हैं। इसी कारण उन्होंने दिवाली के मौके पर भजन बजाया तो उनके और उनके परिवार पर हमला कर दिया गया। बबलू खान का एक नाम अनीश खान भी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

सुधीर गहलोत
सुधीर गहलोत
प्रकृति प्रेमी

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -