Homeदेश-समाजअयोध्या: समीउल्लाह के घर में था बारूद का जखीरा, धमाके से मकान धराशायी; पुलिस...

अयोध्या: समीउल्लाह के घर में था बारूद का जखीरा, धमाके से मकान धराशायी; पुलिस ने 9 बोरे विस्फोटक बरामद भी किए

धमाके से आसपास के गाँव के लोग डर गए। विस्फोट कैसे हुआ इसको ले कर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएँ हैं। फिलहाल पुलिस विस्फोट के सही कारणों का पता लगा रही है।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ। इसके कारण इमरान नाम का एक युवक घायल हो गया है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। मकान मालिक का नाम समीउल्लाह बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से पटाखे बनाने वाले विस्फोटक बरामद किए हैं। घटना गुरुवार (7 जुलाई 2022) की है।

घटना हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की है। DSP मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया, “मामला थाना इनायतनगर के गाँव सेमरा का है। रात में लगभग 9:45 पर पुलिस को एक मकान में सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पड़ताल की तो पता चला कि वह सलीमुल्लाह का मकान है। उसके बेटे इमरान के चेहरे और कंधे पर चोटें आईं है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।”

DSP ने आगे कहा, “मौके से पुलिस ने पटाखा और आतिशबाजी बनाने से जुड़ी चीजें बरामद की हैं। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट, फायर यूनिट और स्थानीय पुलिस मौजूद थी। मामले में अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटनास्थल पुलिस चौकी से लगभग आधे किलोमीटर दूर है। विस्फोट से एक मकान धराशायी हो गया। पुलिस ने मौके से 9 बोरी विस्फोटक बरामद किया है। दावा किया जा रहा है कि घायल इमरान का परिवार आतिशबाजी बनाने का काम करता है। उसके यहाँ से आतिशबाजी बनाने के औजार भी मिले हैं। इमरान को स्थानीय लोग कल्लू नाम से बुलाते हैं। उसके घर वालों का कहना है कि मिटटी के गड्ढे में पानी भरने के दौरान ये हादसा हुआ था।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक धमाके से आसपास के गाँव के लोग डर गए। धमाके के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। विस्फोट कैसे हुआ इसको ले कर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएँ हैं। फिलहाल पुलिस विस्फोट के सही कारणों का पता लगा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -