Homeदेश-समाजरामगोपाल मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने अब मारूफ समेत 2 को दबोचा,...

रामगोपाल मिश्रा की हत्या मामले में पुलिस ने अब मारूफ समेत 2 को दबोचा, सरफराज और तालिब पहले से जेल में: बहराइच पुलिस ने बताया- हिंसा केस में अब तक 115 गिरफ्तारियाँ

रामगोपाल हत्या मामले में 6 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से सरफराज और तालिब पहले गिरफ्तार किए गए थे जबकि ये मारूफ और ननकऊ दोनों अब हुए हैं और दो आरोपित अब भी पकड़ से फरार चल रहे हैं।

बहराइच हिंसा के दौरान हुई रामगोपाल मिश्रा की हत्या मामले में नया अपडेट है। पुलिस ने इस दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ननकऊ और मारूफ के तौर पर हुई।

ये मालूम हो कि रामगोपाल हत्या मामले में 6 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से सरफराज और तालिब पहले गिरफ्तार किए गए थे जबकि ये मारूफ और ननकऊ दोनों अब हुए हैं और दो आरोपित अब भी पकड़ से फरार चल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले में थानाध्यक्ष कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं हिंसा मामले में जहाँ पहले 113 लोग गिरफ्तार करके जेल भेजे गए थे, रविवार को भी सीसीटीवी फुटेज की जाँच के बाद तिवारी पुरवा के बहोरिकापुर निवासी सुशील कुमार द्विवेदी और सिपहिया प्यूली के रहने वाले मन्नू को अरेस्ट किया गया है जिसके बाद हिंसा में गिरफ्तार लोगों की संख्या 115 पहुँच गई है।

बता दें कि 13 अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन के जुलूस के दौरान बहराइच के महाराजगंज में पथराव के बाद हिंसा भड़की थी। बाद में खबर आई कि एक रामगोपाल मिश्रा नाम के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है।

शुरुआत में प्रशासन ने सुरक्षा लिहाज से इंटरनेट को बंद रखा लेकिन बाद में जैसे ही इंटरनेट खुला। ऐसी वीडियोज सामने आई जिसमें रामगोपाल को गोली मारते लोग दिखे। बाद में पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए इन्हें पकड़ा।

ऑपइंडिया इस पूरी हिंसा और हत्या के मामले में ग्राउंड रिपोर्ट की है ताकि सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे झूठ और प्रोपगेंडे की पोल खुल सके। आप इन रिपोर्टों को इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -