Homeदेश-समाजबरेली: इमरान ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह का गला रेता, एनकाउंटर...

बरेली: इमरान ने हिंदू युवा वाहिनी के नेता संजय सिंह का गला रेता, एनकाउंटर के बाद पुलिस ने दबोचा

बरेली के थाना शाही इलाके के दुनका में संजय सिंह एक निजी अस्पताल चलाते थे। अस्पताल के बाहर ही चाकुओं से गला रेत उनकी हत्या कर दी गई। उनके पेट, गर्दन, कंधे और आँख पर भी छुरे से ताबड़तोड वार किए गए। उनकी मौके पर मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी डॉ. संजय सिंह की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शाही के दुनका कस्बे में संजय सिंह का अस्पताल है। गुरुवार सुबह अस्पताल परिसर के अंदर खून से लथपथ उनका शव मिला। उनके पेट व गर्दन पर चाकुओं से कई वार किए गए थे।

पुलिस ने इस मामले में आरोपित इमरान को रतनपुर मोड़ पर दोपहर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है।।

गौरतलब है कि बरेली के थाना शाही इलाके के दुनका में संजय सिंह एक निजी अस्पताल चलाते थे। अस्पताल के बाहर ही चाकुओं से गला रेत उनकी हत्या कर दी गई। उनके पेट, गर्दन, कंधे और आँख पर भी छुरे से ताबड़तोड वार किए गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तफ्तीश करते हुए अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज खँगाला। इसमें एक व्यक्ति संजय सिंह की हत्या करते हुए नजर आया, लेकिन उसका चेहरा नजर नहीं आ रहा था।

बाद में फुटेज में दिखे शख्स की पहचान दुनका निवासी इमरान के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इस बीच मुखबिर के जरिए पुलिस को इमरान से संबंधित एक जानकारी हासिल हुई कि वह ग्राम रास से रतनपुरा को जाने वाले कच्चे रास्ते से कहीं जा रहा है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर से उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो इमरान ने पुलिस वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली इमरान के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बरेली पुलिस द्वारा ट्विटर पर साझा जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में एक कांस्टेबल विनय कुमार भी घायल हो गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -