Homeदेश-समाजरेहान ने लाल किले के पास झाड़ियों में किया बंगाल की युवती का रेप,...

रेहान ने लाल किले के पास झाड़ियों में किया बंगाल की युवती का रेप, शादी से मना करने पर ईंट से किया वार

आरोपित का नाम रेहान है और लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। शनिवार दोपहर को आरोपित ने लालकिले के पास झाड़ियों में उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पीड़िता से शादी करने के लिए कह रहा था। पीड़िता राजी नहीं हुई। तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच रेहान ने.........

बंगाल की युवती से लाल किले के पास झाड़ियों में रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। रेहान पर आरोप है कि उसने युवती पर पहले शादी करने के लिए दबाव बनाया और बाद में जब वह नहीं मानी तो उस पर पत्थर से वार करके फरार हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपित और पीड़िता दोनों बेघर हैं। साथ ही एक दूसरे को पहले से जानते भी थे। इस घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपित का नाम रेहान है और लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। शनिवार दोपहर को आरोपित ने लालकिले के पास झाड़ियों में उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पीड़िता से शादी करने के लिए कह रहा था। पीड़िता राजी नहीं हुई। तो दोनों में झगड़ा हो गया। इसी बीच रेहान ने पीड़िता पर ईंट से वार कर दिया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को एक व्यक्ति ने महिला के सिर से खून बहता देख पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन किया था। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ उसने डॉक्टरों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उससे बलात्कार किया और विरोध करने पर उसके सिर पर पत्थर से वार किया। उसने बताया कि आरोपित ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया है, हालाँकि, पुलिस बाद में बच्ची को खोजने में सफल रही।

उल्लेखनीय है कि इस केस के अलावा दिल्ली के नजदीक नोएडा में भी कल लड़की के साथ जबरदस्ती का एक मामला सामने आया है। वहाँ जेपी अस्पताल में कोरोना संक्रमित छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई और छेड़छाड़ करने वाला एक संक्रमित डॉक्टर ही है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि डॉक्टर लड़की के बगल में कोविड वार्ड में भर्ती था। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -