Homeदेश-समाजहिन्दू बन कर चोरी करने वाला नसीम रंगे हाथों धराया, भीड़ ने पिटाई के...

हिन्दू बन कर चोरी करने वाला नसीम रंगे हाथों धराया, भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

जिस कॉलोनी में यह घटना हुई, वहाँ आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं। उक्त चोर का असली नाम नसीम अंसारी है, जो तिवारी के घर में दीवार फाँद कर घुसने की कोशिश कर रहा था।

झारखण्ड के धनबाद में एक बंगाली मुस्लिम चोर धरा गया है, जो हिन्दू नाम रख कर वहाँ रह रहा था। उसे रंगे हाथों पकड़ा गया। ये घटना झारखंड के धनबाद जिले के चिरकुंडा स्थित तालडंगा हाउसिंग कॉलोनी की है, जहाँ उसे पकड़ा गया। चोरी करते हुए पकड़े जाने के बाद भीड़ ने उसकी पिटाई की। पूछने पर उसने अपना नाम राजू बताया। दैनिक जागरण में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, वह हिन्दू नाम रख कर चोरी किया करता था। वह हिन्दू बन कर कल्पनाथ तिवारी के घर में चोरी कर रहा था।

जनता ने चोर की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जिस कॉलोनी में यह घटना हुई, वहाँ आए दिन चोरी की वारदातें होती रहती हैं। उक्त चोर का असली नाम नसीम अंसारी है, जो तिवारी के घर में दीवार फाँद कर घुसने की कोशिश कर रहा था। जब लोगों की उस पर नज़र पड़ी तो हंगामा मच गया और लोगों ने उसे पकड़ लिया।

पिटाई शुरू होते ही चोर ने माफ़ी माँगनी शुरू कर दी। वह अपना नाम राजू बताता रहा। पुलिस ने बताया कि गिरफ़्तार चोर शातिर है और वह अपने साथी का नाम नहीं बता रहा है। जब भीड़ ने उसे खदेड़ना शुरू किया, तब वह दुर्गा मंदिर की ओर भागा। वह चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है, ऐसा उसने स्वीकार किया है। गिरफ़्तार चोर के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

धर्म प्रचार का अधिकार, लेकिन बल-लालच-धोखे से धर्मांतरण अपराध: गुजरात HC ने खारिज की ASHA कार्यकर्ताओं पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाली महिला...

गुजरात हाई कोर्ट ने ASHA कार्यकर्ताओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने वाली ईसाई महिला स्वास्थ्यकर्मी की FIR और चार्जशीट रद्द करने से इनकार किया।

FCRA Bill को ‘ईसाई संस्थानों की लूट’ बताने वाले बिशप जोसेफ डिसूजा के दावों की खुली पोल, द वायर ने फिर फैलाया वही नैरेटिव:...

द वायर ने बिशप जोसेफ डिसूजा के FCRA Bill विरोधी दावों को फिर से उछाला है, जबकि प्रस्तावित कानून पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
- विज्ञापन -