Homeदेश-समाजभाजपा प्रत्याशी नीलांजन रॉय पर लगा यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तारी का आदेश

भाजपा प्रत्याशी नीलांजन रॉय पर लगा यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तारी का आदेश

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह पाक्सो एक्ट, 2012 के तहत आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय पर 17 साल की नाबालिग का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शुक्रवार (मई 10, 2019) को इस बात की जानकारी दी है। राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शिकायत के बाद मामले का संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि 24 घंटो के भीतर नियमों के अनुसार आरोपित के ख़िलाफ़ जरूरी कार्रवाई हो।

मीडिया खबरों के मुताबिक बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह पाक्सो एक्ट, 2012 के तहत आरोपित को तुरंत गिरफ्तार करे। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पूरा हो चुका है और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है। हालाँकि अभी तक आरोपित को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।  

नीलांजन रॉय पर दक्षिण 24 परगना में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का आरोप है। इसके मद्देनजर ही राज्य के बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने रॉय के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई है।

बता दें डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार नीलांजन रॉय कॉन्ग्रेस के अभिषेक बनर्जी के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने पिछले लोकसभा चुनाव में यहाँ से जीत हासिल की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -