Homeदेश-समाज'द कश्मीर फाइल्स' देख कर लौट रहे भाजपा सांसद पर बम से हमला... बोले-...

‘द कश्मीर फाइल्स’ देख कर लौट रहे भाजपा सांसद पर बम से हमला… बोले- ‘बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं’

भाजपा के IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने इस घटना पर कहा, "खुद ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल का गृह मंत्रालय है। जहाँ खुद सांसद ही सुरक्षित न हो, वहाँ के लॉ एन्ड ऑर्डर की कल्पना कीजिए।"

‘द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ फिल्म देखकर घर लौट रहे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार पर घटना 19 मार्च (शनिवार) को बम से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले की पुष्टि की और कहा और पुलिस घटनास्थल पर आने में देर कर दी।

इस घटना को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखकर लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने पीछे से मेरी कार पर बम फेंक दिया। हम इस बम से बाल-बाल बचे। पुलिस घटनास्थल पर 10 मिनट देर से पहुँची। बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है।” भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है। इसकी हालत को सुधारने और सँभालने के लिए राष्ट्रपति शासन (धारा 356) लागू की जाए, अन्यथा ये सब रुकने वाला नहीं है।

जर्नलिस्ट निखिल चौधरी द्वारा शेयर किए गए विजुअल के मुताबिक सांसद काले रंग की स्कॉर्पिओ गाड़ी में थे। कार के पीछे कुछ निशान दिख रहे हैं। सड़क पर भी कुछ निशान पड़ा है। मौके पर कई लोग और कुछ पुलिसकर्मी मौजूद हैं। भाजपा सांसद के साथ यह घटना नादिया जिले के हरिनघाट में हुई। वे कल्याणी से अपने घर जा रहे थे।

भाजपा के IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने इस घटना पर कहा, “खुद ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल का गृह मंत्रालय है। जहाँ खुद सांसद ही सुरक्षित न हो, वहाँ के लॉ एन्ड ऑर्डर की कल्पना कीजिए।”

गौरतलब है कि जगन्नाथ सरकार पश्चिम बंगाल की राणाघाट सीट से सांसद हैं। वो हाल ही में बल्लीगुंगे विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी भी बनाए गए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -