Homeदेश-समाजअब बुलंदशहर में मिला साधु का शव: गला रेत कर की गई बेरहमी से...

अब बुलंदशहर में मिला साधु का शव: गला रेत कर की गई बेरहमी से हत्या, यूपी पुलिस अलर्ट पर

50 वर्षीय साधु अशोक कुमार एक सप्ताह पहले ही सलेमपुर के कैलावन गाँव से मंदिर में आए थे। होली के दिन उनकी लाश बुलंदशहर के शिकारपुर के ढकवाले मंदिर के पास एक सरसों के खेत से मिली।

होली के दिन उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक साधु की लाश मिली है। स्वराज्य की रिपोर्ट के अनुसार साधु की लाश मंदिर के पास के एक खेत में मिली है। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी दी है कि किसी धारदार हथियार से गला रेत कर साधु की हत्या की गई है। घटना के बाद से इलाके में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

50 वर्षीय साधु अशोक कुमार एक सप्ताह पहले ही सलेमपुर के कैलावन गाँव से मंदिर में आए थे। होली के दिन उनकी लाश बुलंदशहर के शिकारपुर के ढकवाले मंदिर के पास एक सरसों के खेत से मिली। क्षेत्र के एसएसपी संतोष कुमार ने आश्वासन दिया कि हत्या की सभी पहलुओं पर जाँच की जाएगी। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि हाल ही में 22 मार्च को काँग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में एक नागा साधु के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई थी। पुलिस ने न केवल उस साधु की पिटाई की बल्कि उसके 1.25 लाख रुपए नगद, मोबाईल फोन और बर्तन भी छीन लिए और उसे पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दिया गया।  

पिछले हफ्ते ही उत्तर प्रदेश के इस्लामनगर में एक साधु की लाश मिली थी जिसके सिर को कुचल दिया गया था और उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाने का प्रयत्न किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -