Homeदेश-समाजबाबा नवनाथ की समाधि को बता रहे दरगाह, हिंदुओं ने भगवा से रंगा तो...

बाबा नवनाथ की समाधि को बता रहे दरगाह, हिंदुओं ने भगवा से रंगा तो मुस्लिम भड़के: पुलिस के सामने ही की पत्थरबाजी, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर का मामला

सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गाँव में फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी गाँव में कैम्प कर रहे हैं। बुरहानपुर जिले के एडिशनल एसपी अतर सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने दोनों ही पक्षों पर FIR दर्ज कर ली है।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सोमवार (18 नवंबर 2024) को एक चबूतरे को लेकर साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। हिन्दू पक्ष इस चबूतरे को बाबा नवनाथ की समाधि बता रहा है। वहीं, मुस्लिम इसे दरगाह साबित करने पर तुले हैं। पुलिस के सामने ही दोनों गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई है। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात को सँभाला।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बुरहानपुर जिले के गाँव बिरोदा का है। इस गाँव में एक चबूतरा है। हिन्दू इसे बाबा नवनाथ की समाधि मानते हैं। कुछ दिन पहले हिन्दुओं ने इस स्थान को भगवा रंग में रंग दिया था। इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने प्रशासन में शिकायत दर्ज करवाई थी। सोमवार को इस शिकायत की जाँच करने कुछ अधिकारी पुलिस प्रशासन के साथ घटनास्थल पर गए थे।

वो दोनों पक्षों से मामले को शांतिपूर्वक ढंग से हल निकालने की अपील कर रहे थे। उसी दौरान माहौल में तल्खी आ गई। बैठक न सिर्फ बेनतीजा रहा, बल्कि प्रशासन के आगे ही दोनों पक्ष भिड़ गए। हिन्दू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष पर पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। प्रशासन ने हालात सँभालने की भरसक कोशिश की। घटनास्थल पर अतिरिक्त फ़ोर्स मँगवाई गई, फिर उपद्रवियों को खदेड़ा गया।

इस विवाद में दोनों पक्षों के कुल 4 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गाँव में फ़ोर्स को तैनात कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी गाँव में कैम्प कर रहे हैं। बुरहानपुर जिले के एडिशनल एसपी अतर सिंह ने कहा कि CCTV फुटेज सहित अन्य सबूतों से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने दोनों ही पक्षों पर FIR दर्ज कर ली है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -