Homeदेश-समाजसुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीक पहुँचे 2 चेन स्नैचर्स, CM बचने...

सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीक पहुँचे 2 चेन स्नैचर्स, CM बचने के लिए दौड़कर फुटपाथ पर चढ़े

पुलिस ने स्नैचर्स को गिरफ्तार करके थाने भेज दिया गया है, वहीं उनकी बाइक पल्सर 220 बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ा और सीएम के नजदीक पहुँच गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में 15 जून को चूक का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक सीएम सुबह वॉक पर निकले थे लेकिन तभी चेन स्नैचर्स ने लहरिया कट मारकर सुरक्षा घेरा तोड़ा और उनके बगल तक आ गए। बाइक की रफ्तार देख सीएम भी घबराए मगर उन्होंने फुटपाथ पर चढ़कर खुद को बचा लिया। इससे पहले सुरक्षाकर्मी कुछ समझ पाते दोनों बाइक स्नैचर्स आगे जाकर गिर पड़े और वहीं उन्हें पकड़ लिया गया।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने स्नैचर्स को गिरफ्तार करके थाने भेज दिया गया है, वहीं उनकी बाइक पल्सर 220 बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी रास्ते में उन्होंने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़ा और सीएम के नजदीक पहुँच गए।

एसएसपी ने बताया कि इन चेन स्नैचर्स ने बोरिंग कैनाल रोड की रहने वाली शशि सिन्हा की चेन पर झपट्टा मारा था। इसी के बाद ये लोग एएन कॉलेज के आगे कूड़ा डंपिंग यार्ड के रास्ते अटल पथ की ओर भागे। यहाँ से ये लोग बेली रोड पहुँचे और दूसरी चेन छीनने की फिराग में अणे मार्ग में घुस गए। जब पुलिस ने इन्हें रोका तो इन्होंने अपनी बाइक तेज कर दी। पुलिस ने ज्यादा खदेड़ा तो दोनों सर्कुलर रोड में घुस गए और भागते-भागते सीएम के नजदीक चले गए।

दोनों की तेज रफ्तार देख जहाँ सीएम नीतीश घबराए। वहीं सुरक्षा घेरा टूटने से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। थोड़ी आगे जाकर जब दोनों को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा तब जाकर हकीकत का पता चला। इनमें से एक चेन स्नैचर का नाम हिमांशु है और दूसरे का सूरज। पुलिस ने दोनों के घरों पर भी छापेमारी की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -