Friday, May 16, 2025
Homeदेश-समाज'मैं इसे किस करूँगी, हाथ लगा कर दिखा': मास्क के लिए टोका तो पुलिस...

‘मैं इसे किस करूँगी, हाथ लगा कर दिखा’: मास्क के लिए टोका तो पुलिस पर भड़की महिला, खुद को बताया SI की बेटी-UPSC टॉपर

महिला ने कहा, "आ गए मास्क के नाम पर चालान माँगने भिखमंगे।" इसके बाद अजीबोगरीब व्यवहार करते हुए कहा कि वो अपने पति के साथ है और उसे किस भी करेगी, कोई उसका क्या कर लेगा? उसने पुलिसवालों को चुनौती दी कि वो उसे किस करने से रोक लें।

जहाँ एक तरफ देश की राजधानी कोरोना के कारण बेहाल है, वहीं आम लोग इससे जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। दिल्ली में मास्क के लिए टोके जाने पर एक महिला इतनी भड़क गई कि उसने पुलिस को ही खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। महिला की पहचान पटेल नगर निवासी आभा यादव के रूप में हुई है।

रविवार (अप्रैल 18, 2021) को शाम साढ़े 4 बजे वह अपने पति पंकज दत्ता के साथ टाटा टियागो गाड़ी से जा रही थी। पति-पत्नी में से किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था। दरियागंज इलाके में पुलिस ने इन्हें रोका। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बाहर निकलने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। बदतमीजी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला को थाने ले जाने के लिए महिला पुलिस बुलाई गई।

दोनों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू तो पहले से ही है, शनिवार और रविवार को AAP सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा भी कर रखी थी। महिला से जब पुलिस ने मास्क न पहनने का कारण पूछा तो उसने कहा कि वो अदालत तक जाएगी, लेकिन जुर्माना नहीं भरेगी। उसने धमकी देते हुए कहा कि उसका बाप भी पुलिस में है और SI के पद पर है। साथ ही दिल्ली पुलिस को ‘भिखमंगा’ कह कर सम्बोधित किया।

महिला ने कहा, “आ गए मास्क के नाम पर चालान माँगने भिखमंगे।” इसके बाद महिला ने अजीबोगरीब व्यवहार करते हुए कहा कि वो अपने पति के साथ है और उसे किस भी करेगी, कोई उसका क्या कर लेगा? उसने पुलिसवालों को चुनौती दी कि वो उसे किस करने से रोक लें। आभा यादव नामक इस महिला ने कहा कि कोई कोरोना वगैरह है ही नहीं, सिर्फ बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है।

महिला ने खुद को UPSC टॉपर और पुलिसकर्मियों को ‘कम पढ़ा-लिखा’ बताया। उक्त दंपति के पास न तो कर्फ्यू पास था और न ही मास्क। महिला ने वहाँ खड़े लोगों को उकसाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिसकर्मियों का हाथ पकड़ कर झटक दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा है कि वीडियो देखने के बाद इस मामले में और धाराएँ जोड़ी जा रही हैं। दोनों के खिलाफ IPC की धारा 188 और 51 B DDMA के तहत मामला दर्ज हुआ है।

उक्त महिला के पति ने भी पुलिस को कार को हाथ लगा कर दिखाने की चुनौती दी। महिला ने कहा कि पुलिस चाभी भी छू कर दिखा दे। दिल्ली में कोरोना से हालत बदतर होते जा रहे हैं और 74,941 सक्रिय केसेज के साथ ये देश भर में छठे स्थान पर है। पिछले 1 दिन में 25,462 नए मामले सामने आए हैं और 161 लोगों की मौतें हुईं। प्रदेश में कोरोना ने अब तक 12,121 लोगों की जान ली है, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु के बाद सर्वाधिक है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

5 दिन में ही डोनाल्ड ट्रंप ने लिया U टर्न, भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने के दावे से पीछे हटे: अमेरिका का ‘जीरो टैरिफ’...

एस जयशंकर ने कहा, "व्यापार वार्ता चल रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ। कोई भी सौदा दोनों देशों के लिए फायदेमंद होना चाहिए।"

भाड़ में जाओ ट्रंप… बीत गए वे दिन जब दुनिया को नचाता था अमेरिका, ‘नया भारत’ किसी के दबाव में नहीं करता समझौते: अपने...

भारत अपने फैसले खुद लेता है। बात चाहे पाकिस्तान से लड़ाई की हो या संघर्ष विराम की। मिस्टर ट्रंप - दिल्ली आपके इशारे पर नहीं चलता।
- विज्ञापन -