Homeदेश-समाजपुलिस ने सड़क पर कीलें बिछाई, फिर भी नहीं रुके गो तस्कर: 8 किमी...

पुलिस ने सड़क पर कीलें बिछाई, फिर भी नहीं रुके गो तस्कर: 8 किमी बाद पेड़ से टकराई गाड़ी तो पकड़े गए जमशेद और सरफराज

तीन टायर पंचर होने के बाद भी तस्कर गाड़ी को भगाते रहे। लगभग 8 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई गई। बाद में कामां पहाड़ी बाईपास के पास गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

राजस्थान के भरतपुर खोह थाना इलाके में गुरुवार (जून 3, 2021) को पुलिस ने दो गो-तस्करों को गिरफ्तार किया। बीती रात ये जीप में भरकर गोवंश को तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस को जब सूचना मिली तो उन्होंने सड़क पर लोहे की कील बिछा कर रोकने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने रुकने की बजाय कीलों पर गाड़ी दौड़ा दी। इस दौरान टायर फटने से आग की चिंगारी भी निकली। बाद में 3 आरोपित जीप से निकल फरार हो गए और 2 पकड़े गए।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गो-तस्कर सफेद रंग की स्कॉर्पियों में गायों को भरकर ले जा रहे हैं। सूचना पाते ही पुलिस ने गो तस्करों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया और धमारी मोड़ चौकी पर लोहे की कीलें बिछा दीं, लेकिन गो तस्कर ठहरने की जगह, लोहे की कीलों पर से गाड़ी को निकाल कर ले गए।

पुलिस ने बीच में उनका पीछा भी किया। मगर, तीन टायर पंचर होने के बाद भी तस्कर गाड़ी को भगाते रहे। लगभग 8 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई गई। बाद में कामां पहाड़ी बाईपास के पास गाड़ी पेड़ से टकरा गई। गो तस्कर अपनी गाड़ी को छोड़ खेतों से भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने हरियाणा के नूँह निवासी सरफराज और हरियाणा के पलवल निवासी जमशेद को गिरफ्तार कर लिया। 

इनमें सरफराज गाड़ी चला रहा था इसलिए पेड़ से टकराने के कारण उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त सूचना के अनुसार, सफेद रंग की स्कॉर्पियों में 5 गो तस्कर थे। इनमें तीन फरार हो गए। अब पुलिस इनका पता लगाने में जुटी है। गाड़ी से 4 गोवंश बरामद किए गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के भरlपुर में ही पुलिस ने एक इरशाद नाम के गो तस्कर को गिरफ्तार किया था। इरशाद को 14 गोवंशों की तस्करी करते पकड़ा गया था। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कंटीलें तारें बिछाईं थी। लेकिन तस्करों ने रुकने की जगह तारों पर गाड़ी दौड़ा दी और पुलिस पर हमला किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने इरशाद को पकड़ा जबकि बाकी साथी भाग गए। इरशाद ने बताया कि वह गो वंशों की तस्करी कर हरियाणा ले जा रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -