Homeदेश-समाजफर्जी वोटिंग करते पकड़े गए मोहम्मद सनाउल्लाह और 3 खातूनें, भीड़ ने थाने पर...

फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए मोहम्मद सनाउल्लाह और 3 खातूनें, भीड़ ने थाने पर हमला कर सबको छुड़ाया: बिहार के जाले की घटना, 20 मई को हुआ था मतदान

चारों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने थाने पर बवाल काटा था, लेकिन तब पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया था। इसके बाद दूसरी बार रात के समय 130-140 लोगों ने दोबारा हमला बोला।

बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट पर 20 मई 2024 को वोट डाले डाले गए थे। जाले में 4 लोगों को फर्जी वोट डालते पकड़ा गया। उसी रात करीब 150 लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला कर चारों को छुड़ा लिया। मामले की जाँच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है।

जाले बिहार के दरभंगा जिले का हिस्सा है, लेकिन ये मधुबनी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। मिली जानकारी के अनुसार, जाले थाना क्षेत्र में आने वाले मतदान केंद्र- हक्कानिया मदरसा देवरा बंधौली पर फर्जी वोटिंग करते 4 लोगों को पकड़ा गया था। इन चारों को लोगों को जाले थाना परिसर में रखा गया था, कि शाम के समय 130-140 लोगों की भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया और फर्जी वोटिंग करते पकड़े गए चारों लोगों को छुड़ा लिया।

ऑपइंडिया के पास मौजूद एफआईआर की कॉपी के मुताबिक, 20 मई 2024 को मतदान के दौरान गस्ती के क्रम में सेक्टर पदाधिकारी निर्भय कुमार ने 4 लोगों को पकड़ा था और पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया था। इस बारे में जाले थाना कांड संख्या 103/24 दर्ज किया। इस मामले में 1-सनाउल्ला. पिता का नाम-परवेज आलम, 2-सादिया शेख पिता-मो हसन, 3-सालेहा फातिमा पिता मो हसनैन और 4-जीनत परवीन पिता मो इजराह, सभी निवासी देवरा बंधौली, थाना-जाले, जिला दरभंगा को फर्जी वोटिंग करते पकड़ा गया। सेक्टर पदाधिकारी निर्भय कुमार ने चारों को पुलिस को सौंप दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फर्जी वोटिंग में पकड़े गए लोगों को छुड़ाने के लिए 130-140 लोगों ने थाने पर हमला कर दिया और पुलिस पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हुए चारों को पुलिस की अभिरक्षा से छुड़ा लिया। अब पुलिस ने एफआईआर संख्या 104/24 दर्ज की है, जिसमें 24 लोगों के खिलाफ नामजद और सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि इसी भीड़ ने थाने पर हमला बोला।

सूत्रों के मुताबिक, चारों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने थाने पर बवाल काटा था, लेकिन तब पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाल लिया था। इसके बाद दूसरी बार रात के समय 130-140 लोगों ने दोबारा हमला बोला। पुलिस कुछ समझ पाती, इससे पहले ही भीड़ चारों आरोपितों को थाने से निकाल कर भगा ले गई। इस घटना के वायरल फुटेज में भी घटना साफ दिखाई दे रही है, जिसमें भारी संख्या में भीड़ नजर आ रही है।

सुप्रीम कोर्ट के वकील और एक्स यूजर शशांक शेखर झा ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘शॉकिंग, दरभंगा बिहार में मोहम्मद सनाउल्लाह और 3 मुस्लिम महिलाओं को हक्कानिया मदरसा पोलिंग स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। क्यों? क्योंकि वो बुर्का पहनकर फर्जी वोटिंग कर रहे थे। इसके बाद 100-150 मुस्लिमों की भीड़ ने जाले पुलिस स्टेशन पर रात में हमला किया और सभी आरोपितों को थाने से छुड़ा ले गए।’

इस बारे में दरभंगा पुलिस ने भी जानकारी साझा की है और थाने पर हमले की बात को स्वीकारी है। दरभंगा पुलिस के मुताबिक, दरभंगा पुलिस ने जाले थाना अध्यक्ष के बयान के आधार पर 130-140 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरभंगा पुलिस ने धारा 147/148/149/323/324/225/353/354 (बी)/504 भादवि में मामला दर्ज किया है। इस केस की जाँच के लिए दरभंगा के एसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है, जिनके द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस केस में 24 लोगों को नामजद किया गया है और अज्ञात 130 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना से जुड़े वीडियो व अन्य सबूतों की छानबीन की जा रही है। इस केस की जाँच अब एसआईटी कर रही है, जिसका नेतृत्व दरभंगा के एसपी कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

श्रवण शुक्ल
श्रवण शुक्ल
I am Shravan Kumar Shukla, known as ePatrakaar, a multimedia journalist deeply passionate about digital media. I’ve been actively engaged in journalism, working across diverse platforms including agencies, news channels, and print publications. My understanding of social media strengthens my ability to thrive in the digital space. Above all, ground reporting is closest to my heart and remains my preferred way of working. explore ground reporting digital journalism trends more personal tone.

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हर हिंदू घर में है संभावित हत्यारा-बलात्कारी’: वामपंथी अपूर्वानंद ने हिंदुओं के खिलाफ फिर उगला जहर, मुस्लिमों को बताया पीड़ित

यूट्यूब चैनल 'सत्य हिंदी' पर वामपंथी अपूर्वानंद ने फिर हिंदुओं के खिलाफ जहर उगला। कहा कि हर हिंदू घर में संभावित हत्यारा-बलात्कारी छिपा हुआ।

‘राख’ पहली नहीं: ‘तांडव’ में हिंदू देवताओं का मजाक, ‘दहाड़’ में लव जिहाद पर पर्दा, ‘पाताल लोक’ में हिंदू-सिखों की नकारात्मक छवि; लंबी है...

किरदारों की पहचान बदलना, हिंदुओं को खलनायक और मुसलमानों को पीड़ित दिखाना: ‘दहाड़’ से ‘राख’ तक Prime Video के शोज में दिखता एक जैसा पैटर्न।
- विज्ञापन -