Homeदेश-समाजयशश्री की हत्या बदला या साजिश, जानिए क्या कहती है FIR... दाऊद शेख गिरफ्तार:...

यशश्री की हत्या बदला या साजिश, जानिए क्या कहती है FIR… दाऊद शेख गिरफ्तार: गुप्तांग पर चाकू से किया था वार, पत्थर से कुचल डाला था शव

2019 में जब पीड़िता नाबालिग थी तब उसके पिता ने दाऊद शेख के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। FIR में दाऊद शेख पर पीड़िता को छेड़ने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था।

महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मंलगवार (30 जुलाई, 2024) को मुंबई में हुए यशश्री हत्याकांड में आरोपित दाऊद शेख को गिरफ्तार कर लिया। दाऊद की गिरफ्तारी कर्नाटक के गुलबर्ग से हुई है। 26 जुलाई को यशश्री बेरहमी से की हत्या के बाद से दाऊद फरार चल रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 8 टीमें बनाईं थीं। पुलिस ने आगे दाऊद ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दाऊद शेख ने बताया कि उसे आशंका थी कि यशश्री उसे ठुकरा कर किसी और लड़के के साथ रिलेशन में आ गई है।

बताते चलने कि साल 2019 में जब पीड़िता नाबालिग थी तब उसके पिता ने दाऊद शेख के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। FIR में दाऊद शेख पर पीड़िता को छेड़ने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। यह केस IPC की धारा 354 और 506 के साथ पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने दाऊद शेख को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया था। जेल से निकल कर दाऊद शेख कर्नाटक चला गया। यहाँ से वो साजिशन यशश्री के सम्पर्क में बना रहा। फिर वह बदला लेने के लिए मुंबई लौट आया।

इस घटना का CCTV फुटेज भी स्थानीय मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 25 जुलाई को यशश्री नवी मुंबई के उरण इलाके की सड़क से गुजर रही है। इसी फुटेज में 10 मिनट बाद दाऊद शेख भी उसी रास्ते से जाता दिख रहा है। माना जा रहा है कि आरोपित पूरी साजिश के साथ तैयारी कर के यशश्री का पीछा कर रहा था। बाद में यशश्री का शव क्षत-विक्षत हालत में एक पेट्रोल पम्प के पास मिला था। पीड़िता के गुप्तांगों पर भी चाकुओं के वार किए गए थे। पहचान छिपाने के लिए पीड़िता का सिर भी पत्थर से कुचल दिया गया था।

ऑपइंडिया के पास 27 जुलाई को दर्ज इस घटना की FIR कॉपी मौजूद है। यह FIR अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुई है। FIR में की गई शिकायत के मुताबिक पीड़िता बेलापुर के एक बिजनेस सपोर्ट सॉलूशन में जॉब करती थी। 25 जुलाई को उसकी छुट्टी थी और वो अपनी सहेली के घर कुछ काम बता कर घर से बाहर निकली थी। इसी के बाद वो लापता हो गई थी। शाम 7:45 तक जब पीड़िता घर लौट कर नहीं आई तो इसी दिन उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई।

FIR Copy

अगले दिन पीड़िता के परिजनों को पुलिस की कॉल आई। पुलिस ने कोटनाका के पास एक अज्ञात लड़की का क्षत-विक्षत हालात में शव पड़ा होने की जानकारी दी और पहचान के लिए बुलाया। पीड़िता के कपड़ों और अन्य सामानों ने उसकी पहचान की गई। प्राइवेट पार्ट सहित शरीर के कई अंगों पर चाकू घोंपे गए थे। पेट और सीने पर भी चोट के निशान थे। कमर और पीठ में भी 3 जगह चाकू घोंपी गई थी। लड़की को इंदिरा नगर के एक अस्पताल ले जाया गया था जहाँ उसकी मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की थी।

TV9 के मुताबिक, पीड़िता की हड्डियाँ कई जगह से टूट गईं थीं। बेटी की हत्या की पुष्टि होने के बाद उसके पिता ने दाऊद शेख पर शक जताया था। हत्या की वजह साल 2019 में उसके ऊपर दर्ज FIR का बदला बताया गया। साल 2019 की इस FIR में पीड़िता के पिता ने बताया था कि दाऊद उनकी बेटी का स्कूल के रास्ते में पीछा करते हुए क्लास तक जाया करता था। वह लड़की पर जबरन मिलने का दबाव बनाता था। कई बार तो उसने पीड़िता से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की भी कोशिश की।

साल 2019 में दर्ज FIR

जब पीड़िता इन हरकतों का विरोध करती थी तो उसके आरोपित जान से मारने की धमकियाँ देता था। ऑपइंडिया द्वारा जुटाई गई जानकारी के मुताबिक 2019 में दर्ज FIR के बाद दाऊद शेख 6 महीने तक जेल में रहा था। इसके बाद उसकी जमानत हो गई थी। कॉल डिटेल से भी यह साबित हुआ है कि जेल से निकलने के बाद दाऊद पीड़िता से लगातार सम्पर्क में बना था। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से दावा किया गया है कि पीड़िता के शरीर पर दाऊद शेख के नाम का टैटू छपा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -