Homeदेश-समाजमोहम्मद नन्हे ने दिन दहाड़े किया 6 साल की मासूम बच्ची का रेप, CCTV...

मोहम्मद नन्हे ने दिन दहाड़े किया 6 साल की मासूम बच्ची का रेप, CCTV में हुआ कैद

24 साल का नन्हें बुलंदशहर निवासी जाहिद का बेटा है। आरोपित 3 महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि दिन दहाड़े मोहम्मद नन्हें नाम के इस शख्स ने बच्ची को अपने साथ ले जाकर.....

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्ची को खून से लथपथ हालत में रोड किनारे झाड़ियों में बेसुध हालत में पाया गया। यहाँ किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद बच्ची को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक बताया।

डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट की नसें कटी हुईं हैं, साथ ही उसके पेट पर दांतों से काटे जाने के गहरे जख्म भी मिले हैं। उसकी हालत बेहद गंभीर हैं।

घटना 2 जुलाई की दोपहर की है लेकिन सीसीटीवी में कैद हो जाने के कारण अब आरोपित का पता भी चल गया है। पुलिस ने फुटेज देखकर मोहम्मद नन्हे नाम के दरिंदे को रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

एनडीटीवी इंडिया की खबर के अनुसार 24 साल का नन्हें बुलंदशहर निवासी जाहिद का बेटा है। आरोपित 3 महीने पहले ही बुलंदशहर से दिल्ली आया था। लेकिन यहाँ आकर वह कोई खास काम नहीं करता था। लोगों ने उसे आवारा बताया है।

बता दें, सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ़ दिख रहा है कि दिन दहाड़े मोहम्मद नन्हें नाम के इस शख्स ने बच्ची को अपने साथ ले जाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दोपहर 1: 30 बजे कॉल आई और उसके बाद इलाके के लोगों ने मिलकर बच्ची के माता-पिता का पता लगाया। बच्ची की माँ घरों में साफ़ सफाई का काम करती है जबकि पिता बेलदारी का काम करके घर का खर्चा चलाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -