Homeदेश-समाजदिल्ली के सरकारी स्कूल में मीड-डे-मील खाने के बाद बीमार हुए बच्चे, 70 छात्रों को कराया...

दिल्ली के सरकारी स्कूल में मीड-डे-मील खाने के बाद बीमार हुए बच्चे, 70 छात्रों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

छात्रों को स्कूल में एक ऐसा सोया ड्रिंक दिया गया, जो एक्सपायर हो चुका था, उसके बाद ही बच्चों को पेट दर्द और उल्टी शुरू हुआ। फिलहाल, बच्चों को इलाज के बाद निगरानी में रखा गया है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सागरपुर इलाके के एक सरकारी स्कूल में 70 से अधिक छात्रों ने स्कूल में मीड-डे-मील खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की। फिर बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह घटना शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 की है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद कक्षा 6 से 8 तक के लगभग 70 छात्रों ने पेट में परेशानी और उलटी आने की शिकायत की। वहीं इस मामले में वहाँ के एक चिकित्सक ने बताया कि इन छात्रों को गंभीर उल्टी, उनींदापन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं की शिकायत के बाद दीन दयाल उपाध्याय और दादा देव अस्पताल दोनों में भर्ती कराया गया था।

डीसीपी मनोज सी ने कहा कि लगभग शाम 6 बजे, सागरपुर पुलिस स्टेशन को एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि सागरपुर के दुर्गापार्क स्थित सर्वोदय बाल विद्यालय स्कूल में कक्षा छह से आठ तक के लगभग 70 छात्रों को दोपहर का खाना खाने के बाद उल्टी हुई है। 

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने कहा कि छात्रों को पूड़ी, सब्जी और सोया ड्रिंक खाने में दिया गया था जिसके बाद छात्रों को उल्टी और पेट में परेशानी का अनुभव हुआ। डीसीपी ने कहा, “जब कुछ छात्रों ने दर्द की शिकायत की, तो भोजन और सोया ड्रिंक को बाँटने से रोक दिया गया।”

मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, यह बताया कि छात्रों को स्कूल में एक ऐसा सोया ड्रिंक दिया गया, जो एक्सपायर हो चुका था, उसके बाद ही बच्चों को पेट दर्द और उल्टी शुरू हुआ। फिलहाल, बच्चों को इलाज के बाद निगरानी में रखा गया है।

डॉक्टरों ने कहा, “लगातार उल्टी के कारण उनमें से कुछ को डिहाइड्रेशन की समस्या है। शुक्रवार शाम तक, हमने कुछ बच्चों को छुट्टी दे दी थी, जिन्हें हल्की समस्या थी। बाकी बच्चों की स्थिति पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं।”

वहीं इस मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, “स्कूल के मध्याह्न भोजन आपूर्तिकर्ता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही पुलिस ने बचे हुए मीड डे मील के सैंपल को जाँच के लिए भेज दिया है।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -