Homeदेश-समाजदिल्ली: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की चाकू गोद कर हत्या,...

दिल्ली: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक की चाकू गोद कर हत्या, तीनों आरोपित फरार

पीड़ित छात्रा और उसका मृत भाई जब स्कूल से आ रहे थे तो कुछ बदमाशों ने उसकी बहन को छेड़ा और उसे अश्लील बातें भी कही।

राजधानी दिल्ली में एक युवक को बहन से छेड़खानी का विरोध करने की सजा चाकू खाकर भुगतनी पड़ी। दिल्ली स्थित कालकाजी इलाके में एक 17 साल के युवक ने जब तीन लड़कों द्वारा अपनी बहन का पीछा करने और छेड़खानी करने पर आपत्ति जताई तो आरोपितों ने उसके पेट में चाकू उतार दिया। इस घटना में घायल युवक को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिस स्टेशन कालका जी में एक लड़के के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी, जिसे सर्वोदय विद्यालय नंबर 2, कालकाजी के पास छुरा घोंपा गया था और उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा ले जाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार, घटना के समय उनके साथ मौजूद चश्मदीद (घायल की बहन) उम्र -18, ने कहा कि तीन लड़के उसका पीछा कर रहे थे और उस पर अश्लील टिप्पणी कर रहे थे। इस पर जब उसके भाई ने आपत्ति की, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उनमें से एक ने उसके पेट के बाईं ओर चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल युवक की बहन ने के अनुसार, “यह 2-3 दिनों से चल रहा था। उन्होंने मेरे भाई के साथ मारपीट की और आपत्ति जताने पर उसे चाकू मार दिया।”

पुलिस ने बताया कि इस सम्बन्ध में एफआईआर नंबर 95/2021 यू/एस 307/354 (डी) / 509/34 आईपीसी दर्ज की गई हैं और आगे की जाँच चल रही है। हमलावरों की संख्या तीन से चार के बीच बताई जा रही है। मारपीट और हमला करने वाले सभी युवक नौजवान ही थे। बताया जा रहा है कि जिस समय घायल युवक को चाकू मारा गया, उस दौरान वहाँ पर काफी भीड़ मौजूद थी, लेकिन कोई भी युवक की मदद के लिए आगे नहीं आया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंताल्या में COP31 की नाकामी, बिना समझौते लौटे करीब 200 देश: जलवायु संकट के बीच गरीब देशों के हिस्से आए खोखले वादे, जानिए सबकुछ

समझौते के मसौदे से कोयला, तेल और गैस यानी जीवाश्म ईंधन को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने या उनसे दूर जाने का साफ जिक्र तक हटा दिया गया।

1962 की ईसाई किताब से गोवा के Save Goa और CJP के धारा Section 39A अभियान तक का सफर

रेनबो वॉरियर्स की 2014 में गोवा में एंट्री हुई। उसके संस्थापक ने खुद माना कि अमेरिकी मूलनिवासी विचारधारा पर ये संस्था आधारित है।
- विज्ञापन -