Tuesday, March 11, 2025
Homeदेश-समाजनाम- तौसीफ, काम- DTC बस में महिलाओं की सुरक्षा, किया- महिला मार्शल से रेप:...

नाम- तौसीफ, काम- DTC बस में महिलाओं की सुरक्षा, किया- महिला मार्शल से रेप: नशीला पदार्थ पिलाकर दिया अंजाम, Video वायरल करने की देता था धमकी

"DTC की बस में मार्शल के रूप में तैनात तौसीफ ने महिला के साथ रेप किया व वीडियो बनाया। तौसीफ को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह महिलाओं की सुरक्षा करेगा, लेकिन उसने रेप किया।"

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में तैनात मार्शल का काम यात्रियों, खासकर महिला यात्रियों की सुरक्षा करना है। लेकिन DTC के एक बस मार्शल पर साथी महिला मार्शल से रेप करने का आरोप लगा है। आरोपित मार्शल की पहचान तौसीफ के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

तौसीफ पर आरोप है कि उसने महिला मार्शल को जन्मदिन पर अपने घर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला मार्शल का लगातार यौन शोषण कर रहा था।

महिला पत्रकार मीनाक्षी शरियान ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए तौसीफ की तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है, “DTC की बस में मार्शल के रूप में तैनात तौसीफ ने महिला के साथ रेप किया व वीडियो बनाया। तौसीफ को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह महिलाओं की सुरक्षा करेगा, लेकिन उसने रेप किया।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेप के दौरान बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर तौसीफ महिला मार्शल का लगातार यौन शोषण कर रहा था। महिला बदनामी के डर से उसका अत्याचार सहती रही। लेकिन जब तौसीफ की प्रताड़ना नहीं रुकी तो उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली के खजूरी खास थाने में इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तौसीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला पुलिस ने बुधवार (28 दिसंबर 2022) को बताया कि पीड़िता घोंडा की रहने वाली है। आज डीटीसी बस में महिला मार्शल है। काम के दौरान वह पुरुष मार्शल तौसीफ के संपर्क में आई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद तौसीफ ने दिल्ली के खजूरी खास स्थित अपने घर पर उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था।

महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि तौसीफ ने इस दौरान उसे धोखे से नशीला पदार्थ पिला दिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद महिला मार्शल की काउंसिलिंग कराई जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ये नेपाल ज्ञानेंद्र का है… क्या फिर से हिंदू राजशाही की होगी वापसी? पूर्व नरेश के स्वागत में उमड़ पड़े लाखों, कहा- हमें हमारा...

ज्ञानेंद्र नेपाल के आखिरी राजा थे। नेपाल में राजशाही का अंत माओवादी आंदोलन के चलते हुआ था। इस आंदोलन में हजारों लोग मारे गए थे।

महू के जिस बवाल का हिंदुओं को गुनहगार बता रहे मोहम्मद जुबैर जैसे इस्लामी, जामा मस्जिद के इमाम ने बता दी उसकी सच्चाई: मुस्लिमों...

महू में मुस्लिमों ने मस्जिद से पहले पथराव किया, अब उनको बचाने के लिए इंटरनेट पर कट्टरपंथी उतर हैं, हिन्दुओं को ही ब्लेम किया जा रहा है।
- विज्ञापन -