Homeदेश-समाजVideo: जामिया-राजघाट मार्च के दौरान एक युवक ने लहराई पिस्तौल, फायरिंग में एक घायल

Video: जामिया-राजघाट मार्च के दौरान एक युवक ने लहराई पिस्तौल, फायरिंग में एक घायल

कुछ लोगों का कहना है कि ये सब पहले से सुनियोजित था क्योंकि जहाँ ये सब हुआ वहाँ पहले से सब कैमरे तैयार थे, जैसे उनका फोकस उसपर ही हो। किसी में कोई हड़बड़ाहट नहीं है, जैसे उन्हें मालूम हो, सामने बंदूक लेकर खड़ा युवक उन्हें गोली नहीं मारेगा।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में गुरुवार (जनवरी 30,2020) को जामिया से लेकर राजघाट तक हुए मार्च के दौरान एक युवक ने बीच सड़क पर गोली चला दी। इस घटना में पत्रकारिता का एक छात्र घायल हो गया। घायल छात्र का नाम शादाब है। मौक़े पर मौजूद पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान गुलशन (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई।

गौरतलब है कि सीएए एनआरसी के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया के सामने से राजघाट तक मार्च शुरू होने के बाद ये घटना घटी। जिसमें बड़ी संख्या में जामिया नगर, शाहीन बाग, ओखला, नूर नगर आदि इलाकों के लोग शामिल थे।

पहले की घटनाओं को देखते हुए पुलिस को आशंका थी कि इस मार्च के दौरान भी कुछ हो सकता है। इसलिए पहले से ही उन्होंने जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया हुआ था।

बीच सड़क पर बंदूक चलाने वाले इस युवक को लेकर सोशल मीडिया पर दो तरह के मत आ रहे हैं। कुछ लोग युवक द्वारा लगाए गए नारों से उसकी पहचान कर रहे हैं। उसे संघी आतंकी बता रहे हैं और लगातार इस घटना को लेकर भाजपा को घेरा जा रहा है।

लेकिन, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ये सब पहले से सुनियोजित था क्योंकि जहाँ ये सब हुआ वहाँ पहले से सब कैमरे तैयार थे, जैसे उनका फोकस उसपर ही हो। किसी में कोई हड़बड़ाहट नहीं है, जैसे उन्हें मालूम हो, सामने बंदूक लेकर खड़ा युवक उन्हें गोली नहीं मारेगा।

अपडेट: नई सूचनाओं के आने से हमें पता चला है कि जामिया में गोली चलाने का आरोपित नाबालिग है, अतः सम्बद्ध कानूनों के अनुसार उसका नाम बदल दिया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -