Homeदेश-समाजदिल्ली में विकास नाम के युवक ने लाइव स्ट्रीमिंग कर दी जान, शाकिब नाम...

दिल्ली में विकास नाम के युवक ने लाइव स्ट्रीमिंग कर दी जान, शाकिब नाम के युवक पर लगाया पत्नी को फाँसने का आरोप: बेटे के लिए भी की अपील, Video हुआ वायरल

विकास ने भावुक अपील करते हुए कहा, "मेरे मरने के बाद मेरा बेटा मेरे माता-पिता और बहन को सौंपा जाए, उसकी माँ को नहीं।" उसने यह भी कहा कि उसने सारा कर्ज चुका दिया, लेकिन अब जीने की इच्छा नहीं बची।

दिल्ली के निहाल विहार में एक शख्स ने लाइव वीडियो चला कर फाँसी लगा ली। वीडियो में उसने कहा कि उसकी पत्नी का शाकिब नाम के व्यक्ति के साथ संबंध है। उसने कहा कि पत्नी आए दिन कलह करती थी, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का नाम विकास है। वह निहाल विहार का रहने वाला था। वायरल वीडियो में वह कह रहा है – “मैं विकास हूँ, मेरी पत्नी का नाम पूजा है और हमारा चार साल का बच्चा है। मेरी शादी को पाँच साल हो चुके हैं। पहले सब कुछ ठीक था, जिंदगी सही चल रही थी, लेकिन अचानक सब कुछ खराब हो गया। मैंने अपनी जिंदगी खुद बर्बाद कर ली।”

रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कहा कि उसकी पत्नी का शाकिब नाम के एक व्यक्ति से संबंध है। उसने शाकिब पर साइबर क्राइम में शामिल होने और उसे झूठे केस में फँसाने का भी आरोप लगाया। विकास ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी और उनके चार साल के बेटे को भी उपने साथ ले गई है।

वायरल वीडियो में विकास कह रहा है, “मेरी पत्नी अपनी माँ और बहनों के साथ रहती है। इनका हिसाब बहुत गलत है। पता नहीं किस तरह खर्चा चलता है। आज मैं मर जाता हूँ तो मेरे बेटे को मेरे माता पिता और बहन को सौंपा जाए, उसकी माँ को न दिया जाए।

विकास के मुताबिक, “कर्ज के चलते पत्नी चार साल के बच्चे को छोड़कर शाकिब नाम के युवक के साथ घूमने लग गई है। मैं काफी कर्ज में था जिसके चलते घरेलू कलह होता था, लेकिन अब मैंने सब कर्ज चुका दिया है और मर रहा हूँ।” पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जाँच कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -