Homeदेश-समाजनशे में धुत 3 यात्रियों ने उड़ते विमान में पायलट को पीटा, एयरहोस्टेस से...

नशे में धुत 3 यात्रियों ने उड़ते विमान में पायलट को पीटा, एयरहोस्टेस से की बदसलूकी: Indigo की शिकायत पर 2 गिरफ्तार, 1 फरार

विमान के दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 3 यात्री हंगामा करने लगे। विमान में बैठे अन्य लोगों को तीनों के नशे में होने का शक हुआ। यात्रियों ने तीनों को शांत रहने के लिए कहा तो वो झगड़ा करने लगे। तीनों को समझाने के लिए एयर होस्टेस और क्रू मेंबर भी आए तो उन्होंने उनके साथ भी बदसलूकी की।

दिल्ली से पटना आ रहे इंडिगो एयरलाइन्स के विमान में 3 युवकों द्वारा हंगामे की खबर है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक नशे में धुत थे। उन पर जहाज के यात्रियों, क्रू मेम्बरों और एयर होस्टेस के साथ बदसलूकी का आरोप है। CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के जवानों ने 2 आरोपितों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इनका तीसरा साथी भी बताया जा रहा है जो फिलहाल फरार है। घटना रविवार (8 जनवरी 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद 3 यात्री हंगामा करने लगे। विमान में बैठे अन्य लोगों को तीनों के नशे में होने का शक हुआ। यात्रियों ने तीनों को शांत रहने के लिए कहा तो वो झगड़ा करने लगे। तीनों को समझाने के लिए एयर होस्टेस और क्रू मेंबर भी आए तो उन्होंने उनके साथ भी बदसलूकी की। इस दौरान तीनों पर छेड़खानी करने का भी आरोप लगा है। पूरे सफर के दौरान तीनों हंगामा करते रहे। आरोपितों द्वारा पायलट के साथ भी मारपीट की खबर है।

विमान से ही इस हंगामे की जानकारी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दे दी गई थी। पहले से सुरक्षा बल सतर्क थे और दोनों के उतरते ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों का मेडिकल करवाया गया तो उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। बाद में CISF के जवानों ने दोनों को हवाई अड्डा थाना पुलिस को सौंप दिया। दोनों की पहचान नीतीश और रोहित के रूप में हुई है। ये दोनों बिहार के ही हाजीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर के दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि दोनों के साथ पिंटू नाम का एक तीसरा यात्री भी था जो फरार हो गया। पुलिस पिंटू की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि 26 नवम्बर 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर करीब 70 वर्षीय एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। आरोप है कि आरोपित यात्री ने कथित तौर पर महिला सहयात्री को अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -