Homeदेश-समाज50 साल पहले अपनाया था इस्लाम, अब 10 लोगों के परिवार ने हिन्दू धर्म...

50 साल पहले अपनाया था इस्लाम, अब 10 लोगों के परिवार ने हिन्दू धर्म में की घर-वापसी: कहा – हमारे पूर्वज सनातनी थे, अब सुधार ली ग़लती

आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रों के साथ शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया। परिवार के सभी सदस्यों ने घी और सामग्री की आहुतियाँ दी।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम परिवार के 10 सदस्यों ने हिंदू धर्म में घर-वापसी की। गुरुवार (3 अप्रैल, 2025) सुबह बघरा के योग साधना यशवीर आश्रम में स्वामी यशवीर महाराज ने हवन-यज्ञ करवाकर इनलोगों की शुद्धि कराई। परिवार ने 50 साल पहले इस्लाम मजहब अपनाया था। अब उन्होंने कहा हैं कि ये गलती थी, अब हम पूर्वजों के सनातन धर्म में वापस लौटना चाहते हैं।

आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज और आचार्य मृगेन्द्र ब्रह्मचारी ने वैदिक मंत्रों के साथ शुद्धिकरण यज्ञ संपन्न कराया। परिवार के सभी सदस्यों ने घी और सामग्री की आहुतियाँ दी। इस दौरान परिवार के सभी 10 सदस्यों ने इस्लामिक नाम त्याग कर हिंदू नाम अपनाए। परिवार की मुखिया फेमिदा अब राजकुमारी बन गई है। उनका बेटा दिलजान बृजेश कश्यप और उसकी पत्नी महक कविता बन गई है। फेमिदा की पोती रेशमा पूजा, पलक सविता, आलिया पायल, सना कुमारी सोनिया, खुशनुमा कुमारी साधना, पोता अरमान अमित कश्यप और इस्लाम विक्रम सिंह बन गए हैं।

बता दें कि देवबंद के कश्यप राजपूत परिवार की महिला ने 50 साल पहले मुस्लिम शख्स से शादी की थी, जिसके बाद वो फेमिदा बन गई। फेमिदा ने बताया, “मैं ज्यादा समय अपने मायके में बिताती थी। इससे ससुराल वालों को ऐतराज रहता था। कुछ वर्ष पहले पति की मौत हो गई। इसके बाद से ही ससुराल वालों ने मायका छोड़कर ससुराल में रहने का दबाव बनाने लगे। मेरे बच्चों को भी वो परेशान करते हैं। बच्चे महाराष्ट्र गए हुए हैं। वो साल छह महीने में आते हैं। उन्हें मेरे हिंदू धर्म में रहने से भी परेशानी थी। अब मैंने हिंदू धर्म में वापसी कर ली है, मेरे साथ-साथ परिवार ने भी ये कदम उठाया है।”

फेमिदा ने बताया, “अब मेरा नाम राजकुमारी है। 50 साल पहले ग़लती हुई थी। मेरा कोई भाई नहीं था। हम पाँच बहनें थीं, इसीलिए मजबूरी थी। अब अपने धर्म में वापस आ गई हूँ। काफी खुश हूँ। ईद के बाद धर्म में वापस आने का संकल्प लिया था। अब पूरा हो गया है।”

आश्रम के पीठीधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने बताया, “देवबंद के निवासी मुस्लिम परिवार से थे। ये लोग यहाँ आश्रम में आए और कहने लगे कि हमने इस्लाम मजहब छोड़ दिया है, सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया है। शुद्धि यज्ञ के माध्यम से बड़ी श्रद्धा से सनातन धर्म में घर वापसी कर ली है। यह कश्यप जाति से हैं। 5000 मुस्लिम हिंदू धर्म में वापसी करना चाहते हैं जिन्होंने किसी भी वजह से वर्षों पूर्व इस्लाम मजहब को अपना लिया था।”

‘सभी मुस्लिम पहले हिंदू थे’

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा, “भारत में रहने वाले सभी मुस्लिम पहले हिंदू थे। इस्लामी हुकूमत में उनके पूर्वजों पर अत्याचार हुए। कई ने लालच में आकर सनातन धर्म छोड़ दिया। किसी ने भी खुशी या इस्लाम की शिक्षा से प्रभावित होकर इसे नहीं अपनाया। हमारी सभी कन्वर्टेड मुस्लिमों से अपील है कि वे अपने पूर्वजों की गलती सुधारें। सभी सनातन धर्म में लौट । अब देश में भय का माहौल नहीं है। भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है। लाखों-करोड़ों मुस्लिम इस्लाम छोड़ चुके हैं। जो मुस्लिम हिंदू धर्म में आना चाहते हैं, हम उनका स्वागत करते हैं।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पंजाब के ‘शिक्षा सुधारों’ का श्रेय लेने पर कॉन्ग्रेस और AAP में जंग, पढ़े- जब दिल्ली में केजरीवाल पर शीला दीक्षित के काम को...

पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में नंबर-1 बनने के दावे पर विवाद। जानिए AAP और कॉन्ग्रेस के दावों के बीच पूरा रियलिटी चेक और शिक्षा सुधार की टाइमलाइन।
- विज्ञापन -