Thursday, March 6, 2025
Homeदेश-समाजबिहार के मुजफ्फरपुर से अगवा डॉक्टर का बेटा आरा से बरामद, पुलिस ने 4...

बिहार के मुजफ्फरपुर से अगवा डॉक्टर का बेटा आरा से बरामद, पुलिस ने 4 को पकड़ा: फोन पर माँगी थी ₹30 लाख फिरौती

डॉक्टर के बेटे के अपहरण की घटना के बाद पुलिस टीम अलर्ट पर थी। फिरौती के लिए जिस जगह से कॉल आया था। उसकी भी जाँच की जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए भोजपुर जिले में आरा के जगदेवनगर मोहल्ले से विवेक को बरामद किया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में डॉक्टर एसपी सिंह के बेटे विवेक को पुलिस ने भोजपुर जिले से बरामद किया है। उसका शुक्रवार (17 मार्च 2023) शाम अपहरण हुआ था। अपहरण करने वालों ने डॉक्टर से 30 लाख रुपए की फिरौती माँगी थी।

भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर के बेटे के अपहरण की घटना के बाद पुलिस टीम अलर्ट पर थी। फिरौती के लिए जिस जगह से कॉल आया था। उसकी भी जाँच की जा रही थी। इस बीच पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए भोजपुर जिले में आरा के जगदेवनगर मोहल्ले से विवेक को बरामद किया। अपहरण के बाद आरोपितों ने उसे इसी जगह पर बंधक बनाया था।

विवेक के साथ ही पुलिस ने अपहरण करने वाले 4 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर उनके गैंग की जानकारी निकालने के बॉक्स आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है। पुलिस पीड़ित विवेक से बात कर अन्य आरोपितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

क्या है मामला

शुक्रवार (17 मार्च 2023) की शाम करीब 5 बजे मुजफ्फरपुर जिले के काँटी थाना क्षेत्र में रहने वाले होम्योपैथ डॉक्टर एसपी सिंह का बेटा विवेक घर से रेस्टोरेंट पार्टी करने के लिए निकला था। जहाँ रास्ते में ही ओवरब्रिज के पास एक प्राइवेट स्कूल के सामने से उसका अपहरण हुआ था। अपहरण करने वालों ने स्कॉर्पियो कार में थे, उन्होंने विवेक को जबरन कार में बैठा लिया था।

दूसरी ओर विवेक के दोस्त रेस्टोरेंट में उसका इंतजार कर रहे थे। विवेक के न पहुँचने पर उसके दोस्तों ने उसे कॉल किया। लेकिन विवेक का नंबर स्विच ऑफ आया। इसके बाद दोस्तों ने उसके परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। वहीं, आरोपित अपहरणकर्ताओं ने विवेक के फोन से उसके पिता को कॉल किया था। इस कॉल में आरोपितों नर धमकी देते हुए कहा था कि विवेक उनके कब्जे में है। अधिक होशियारी मत करना। एक अन्य कॉल में डॉक्टर से 30 लाख रुपए की फिरौती की माँग की गई थी। फिरौती नहीं देने पर बुरा अंजाम भुगतने की भी बात भी कही गई। इसके बाद डॉक्टर ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

14 साल की दलित लड़की को अगवा किया, 2 महीने तक रेप करते रहे सलमान-जुबैर सहित 4 मुस्लिम युवक: रिपोर्ट में बताया- जबरन गोमांस...

मुरादाबाद में 4 मुस्लिम आरोपितों ने एक दलित किशोरी को अगवा कर लिया और 2 महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ बार-बार गैंगरेप किया।

मौलाना को नहीं कबूल UCC, क्योंकि मामू की बेटी को नहीं बना सकते बेगम: कहा- इस्लाम हमारी रगों में घुसा है, इसे हम नहीं...

उत्तराखंड के UCC में फूफी और मामू की लड़की से निकाह करने पर प्रतिबंध है। इससे कई मौलाना गुस्सा हैं, इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- विज्ञापन -