Homeदेश-समाज₹50 में WhatsApp पर बेची Radhe, 3 सोशल मीडिया यूजर्स पर FIR

₹50 में WhatsApp पर बेची Radhe, 3 सोशल मीडिया यूजर्स पर FIR

कथित तौर पर आरोपितों को पकड़ने के लिए सलमान खान की फिल्म का ही एक सदस्य खरीददार बनकर युवक के संपर्क में आया और पायरेड वर्जन खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद जैसे ही युवक ने चैटिंग ऐप पर फिल्म भेजी, वह पकड़ा गया।

सलमान खान की फिल्म ‘राधे-योर मोस्ट वांटेड भाई’ का पारयेटेड वर्जन वॉट्सएप पर बेचने के लिए के लिए 3 सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने 50 रुपए में राधे को मैसेजिंग ऐप पर लीक किया।

फिल्मफेयर वेबसाइट के अनुसार, रिलीज के बाद से ही लगातार फिल्म पर पायरेसी का खतरा था। इस बीच सलमान खान ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर चेताया भी कि अगर किसी ने पायरेसी से मूवी देखने की कोशिश की तो उन्हें ये भारी पड़ सकता है। लेकिन, चेतावनी के बाद भी फिल्म का पायरेटेड वर्जन जगह-जगह घूमता रहा।

फिल्म मेकर को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने लीगल टीम को बताया और टीम ने मुंबई साइबर सेल में शिकायत दी। पड़ताल में पता चला कि एक फेसबुक यूजर वॉट्सएप पर 50 रुपए में पायरेटेड फाइल बेच रहा था।

कथित तौर पर आरोपितों को पकड़ने के लिए सलमान खान की फिल्म का ही एक सदस्य खरीददार बनकर युवक के संपर्क में आया और पायरेड वर्जन खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद जैसे ही युवक ने चैटिंग ऐप पर फिल्म भेजी, वह पकड़ा गया।

सबूत मिलने के बाद युवक और उसके साथियों के ख़िलाफ़ पायरेसी करने के मामले में शिकायत दर्ज हुई। शिकायत के आधार पर इनके ऊपर इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और कॉपीराइट एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

बता दें कि राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई 13 मई 2021 को पे-पर-व्यू मॉडल के तहत ज़ीप्लेक्स पर रिलीज़ हुई है, वहाँ इसे 249 रुपए में देखा जा सकता है। अभी तक के रिव्यूज में इस फिल्म की स्टोरी लाइन से लेकर कलाकारों की एक्टिंग सबकी आलोचना हो रही है। इसके अलावा इस पर मीम्स भी धड़ल्ले से बन रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -