Homeदेश-समाजकोरोना से पैनिक न हों बस सावधानी रखें, भीड़-भाड़ से बचें: सुनिए पहले संक्रमित...

कोरोना से पैनिक न हों बस सावधानी रखें, भीड़-भाड़ से बचें: सुनिए पहले संक्रमित मरीज ने वीडियो में क्या कहा

अमित कपूर देश वासियों को अपने वीडियो के जरिए यह भरोसा दिलाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं कि यह वायरस कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, डरना नहीं है बस आपको साफ़ सफाई का ध्यान रखना है और अगर दुर्भाग्यवश कोरोना संक्रमण हो भी जाता है तो यह आसानी से ठीक हो जाएगा, 14 दिन के आइसोलेशन में सिर्फ इसलिए रखा जाता है जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति से, यह संक्रमण दूसरों में न फ़ैल जाए।

देश दुनिया पर हावी होते कोरोना के खौफ के बीच आज आगरा के रहने वाले अमित कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बकौल अमित वो देश में इस वायरस से सबसे पहले संक्रमित होने वाले व्यक्तियों में से एक हैं। जो अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। अमित अपने वीडियो में कहते हैं कि इस वायरस से डरने या घबराने की जगह बस सावधानी रखने की जरूरत है।

वो एक ही बात लगातार अपने वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि पैनिक बिल्कुल क्रिएट मत करें, जिनसे आपको मदद मिलनी है उनसे भाग कर कहाँ जाएंगे? अमित कपूर देश वासियों और दुनिया को अपने वीडियो के जरिए यह भरोसा दिलाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं इस वीडियो में कि यह वायरस कोई बड़ा मुद्दा नहीं है डरना नहीं है बस आप को साफ़ सफाई का ध्यान रखना है, छींकते या खाँसते समय मुँह पर रुमाल रखिए। और अगर दुर्भाग्यवश आपको कोरोना संक्रमण हो भी जाता है तो यह आसानी से ठीक हो जाएगा, 14 दिन के आइसोलेशन में सिर्फ इसलिए रखा जाता है जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति से, यह संक्रमण दूसरों में न फ़ैल जाए।

याद रहे कि दुनिया भर में कोरोना वायरस से अब तक करीब 13,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। भारत में भी अब तक 415 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव लोगों के पाए जाने की पुष्टि हो चुकी हैं, जिनमें से 7 की मौत कल तक हो चुकी थी। इस संक्रमण को रोकने के लिए भारत समेत पूरी दुनिया लॉकडाउन की स्थिति में जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

गुजरात के अमरेली में युवक को मारने वाले चार शेरों को उम्रकैद: जानिए कैसे किसी शेर को घोषित किया जाता है ‘आदमखोर’ और क्या...

गुजरात के अमरेली की घटना से समझें कैसे किसी शेर को 'आदमखोर' घोषित किया जाता है और क्यों कई बार उसे हमेशा के लिए जंगल से हटाया जाता है।

पहलगाम आतंकी हमले पर UN रैपोर्टियर बेन सॉल ने दिए थे भारत विरोधी बयान, ऑपइंडिया ने उसी समय उठाए थे सवाल: जाँच में चीन...

UN वॉच की रिपोर्ट में बेन सॉल पर चीन से फंडिंग लेने और भारत के आतंकवाद-रोधी अभियानों के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख अपनाने के आरोप लगे।
- विज्ञापन -