Homeदेश-समाजबुलाया फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड को, साथ में आए उसके घर वाले भी… बिहार में...

बुलाया फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड को, साथ में आए उसके घर वाले भी… बिहार में लड़के से जबरन डलवाया माँग में सिंदूर, कोर्ट परिसर में हंगामा

नालंदा जिले के अस्थावाँ थाना क्षेत्र के मोहनी गाँव में रहने वाला ज्ञानी कुमार अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बिहारशरीफ लाया था। यहीं उसने अपनी प्रेमिका गुड़िया को मिलने के लिए बुलाया था।

बिहार के नालंदा जिले में जबरन शादी कराने का मामला सामने आया। दरअसल, लड़के ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की के घरवालों में दोनों को मिलते देख लिया। इसके बाद उनकी शादी करा दी। हालाँकि, लड़के का कहना है कि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसको लेकर लड़के के घरवालों ने भी हंगामा किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नालंदा जिले के अस्थावाँ थाना क्षेत्र के मोहनी गाँव में रहने वाला ज्ञानी कुमार अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बिहारशरीफ लाया था। यहीं उसने अपनी प्रेमिका गुड़िया को मिलने के लिए बुलाया था। इसकी भनक लगते ही लड़की के घरवाले भी मौके पर पहुँच गए। लड़का और लड़की को साथ देख उन लोगों ने माँग में सिंदूर डलवा कर उनकी शादी करा दी।

लड़की के घरवाले दोनों की कानूनी रूप से शादी कराने के लिए बिहारशरीफ कोर्ट पहुँच गए थे। इसकी जानकारी लगते ही लड़के के घरवाले भी मौके पर पहुँच गए और कोर्ट परिसर में हँगामा करने लगे। इससे कोर्ट मैरिज नहीं हो सकी। हंगामा बढ़ता देख लड़का फरार हो गया।

जबरन शादी के इस मामले में पीड़ित लड़के ज्ञानी कुमार का कहना है कि वह अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए बिहारशरीफ आया था। यहीं से लड़की के घरवालों ने उसे बाइक पर बैठाकर कोर्ट ले आए। वह शादी नहीं करना चाहता था। लेकिन, लड़की के घरवालों ने माँग में सिंदूर डलवाकर जबरन शादी करा दी।

वहीं लड़की, गुड़िया का कहना है कि 6 महीने पहले फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। ज्ञानी कुमार ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। लड़की ने यह भी कहा है कि ज्ञानी कुमार काम करने के लिए बाहर जाने वाला था। इसलिए, उसने शादी करने के लिए कहा था। बकौल लड़की, इस पर ज्ञानी कुमार शादी के लिए तैयार हो गया था। दोनों ने आपसी रजामंदी से शादी की है।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जब थानाध्यक्ष वीरेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने इसकी जानकारी होने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने शिकायत होने पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -