Homeदेश-समाजझारखंड: पहाड़िया जनजाति की नाबालिग से गैंगरेप, अंसारी गिरफ्तार; पुलिस पर मामले को दबाने...

झारखंड: पहाड़िया जनजाति की नाबालिग से गैंगरेप, अंसारी गिरफ्तार; पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप

पुलिस पर भी शुरुआत में मामले को दबाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस शुरुआत में प्राथमिकी दर्ज करने से आनाकानी करते हुए पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रही थी।

झारखंड के गोड्डा जिले में पहाड़िया जनजाति की नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। कथित तौर पर कुल 4 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में अभी तक पुलिस महताब अंसारी नाम के आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। 

गोड्डा जिले के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि सामूहिक बलात्कार की यह घटना सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घटियारी गाँव की है। पुलिस अभी तक इस घटना के मामले में महताब अंसारी नाम के युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित महताब अंसारी मूल रूप से घटियारी गाँव का ही रहने वाला है।

घटना बुधवार (23 सितंबर 2020) शाम के वक्त की है जब पीड़िता घटियारी से अपने गाँव जा रही थी। आरोपितों ने मौक़ा देख कर उसके साथ बलात्कार किया। ख़बरों के अनुसार पुलिस पर भी शुरुआत में मामले को दबाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस शुरुआत में प्राथमिकी दर्ज करने से आनाकानी करते हुए पीड़िता पर समझौता करने का दबाव बना रही थी।  

पुलिस का यह रवैया देख कर पीड़िता ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश से मुलाक़ात की। गुरुवार (24 सितंबर 2020) दोपहर में हुई इस मुलाक़ात के दौरान पीड़िता ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रमेश के आदेश पर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जाँच कर रही है और अन्य आरोपितों को तलाश रही है।      

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -