Homeदेश-समाजशौच के लिए निकली हिन्दू लड़की का जंगल में गैंगरेप: रिजवान समेत 5 गिरफ्तार,...

शौच के लिए निकली हिन्दू लड़की का जंगल में गैंगरेप: रिजवान समेत 5 गिरफ्तार, UP पुलिस NSA के तहत कर रही कार्रवाई

गैंगरेप के दौरान पीड़िता के शरीर पर चोट आई। घर आने के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। घटना की जानकारी होते ही हिन्दू संगठनों में आक्रोश फ़ैल गया। सीतापुर के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में देरी का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की से गैंगरेप की खबर है। आरोप मुस्लिम समाज के 5 लोगों पर लगा है। इन आरोपितों में रिजवान और टेलर के अलावा 3 नाबालिग हैं। स्थानीय हिन्दू संगठनों और संतों ने इस घटना कर नाराजगी जताई है। सभी 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों पर पॉक्सो और रासुका के तहत कार्रवाई हुई है। पुलिस इस मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने के लिए प्रयास कर रही है। घटना रविवार (4 जून 2023) की है।

यह मामला सीतापुर के थानाक्षेत्र रामकोट का है। यहाँ हिन्दुओं के OBC समाज के एक स्थानीय निवासी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 4 जून (रविवार) को उनकी 15 वर्षीया बहन शौच के लिए जंगल की तरफ गई थी। इस दौरान 20 साल का रिज़वान और टेलर अपने ही समुदाय और गाँव के 3 नाबालिगों के साथ वहीं पहुँच गए। इन सभी ने पीड़िता को घेर लिया। इन पाँचों में 3 नाबालिगों ने पीड़िता के हाथों और पैरों को कस कर पकड़ लिया। इसके बाद रिज़वान और टेलर ने बारी-बारी लड़की से गैंगरेप किया।

गैंगरेप के दौरान पीड़िता के शरीर पर चोट आई। घर आने के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। घटना की जानकारी होते ही हिन्दू संगठनों में आक्रोश फ़ैल गया। सीतापुर के महंत बजरंग मुनि उदासीन ने पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में देरी का आरोप लगाया। उनकी डॉक्टरों से नोकझोंक भी हुई। हिन्दू संगठनों ने FIR में हेराफेरी का भी आरोप लगा कर निष्पक्ष जाँच की माँग की है। इस दौरान एक शरीफ नाम के सिपाही पर पीड़िता के परिवार को दबाव देने का भी आरोप लगा।

आखिरकार पुलिस ने रिज़वान और टेलर सहित 3 अन्य नाबालिगों पर IPC में गैंगरेप की धारा 376- DA, मारपीट की धारा 323 और पॉक्सो एक्ट की धारा 5G/6 के तहत FIR दर्ज कर ली। केस में जाँच जारी है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। पुलिस ने 20 घंटों के भीतर सभी पाँचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है जिन पर NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की प्रकिया जारी है। पुलिस ने इस को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलवाने के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -