उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद सनसनीखेज और कलेजा कँपा देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ खोड़ा थाना क्षेत्र में बकरीद के दिन एक 17 वर्षीय हिंदू किशोर, सूर्या चौहान की उसके ही पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने बेरहमी से चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले कट्टरपंथी हमलावरों ने पीड़ित से पूछा, “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है? आज तुझे दिखाते हैं।”
यह कहते ही उन्होंने सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर इस हिंदू लड़के ने दम तोड़ दिया। पुलिस की FIR कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है, जो इस पूरी खौफनाक साजिश की गवाही दे रही है। पुलिस ने अब तक 3 नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया और 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुरानी रंजिश का बदला और ‘बकरीद’ पर साजिश
मृतक सूर्या चौहान मूल रूप से एटा का रहने वाला था। वह नवनीत विहार, खोड़ा में अपनी माँ, बड़े भाई यश चौहान और छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता कौशलेंद्र की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। सूर्या 11वीं कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, करीब 8 महीने पहले सूर्या का पड़ोस में रहने वाले असद नाम के युवक से किसी बात पर मामूली विवाद हुआ था।
इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए असद ने बकरीद के पवित्र दिन को चुना। 28 मई की दोपहर को असद ने सूर्या को फोन किया। उसने सूर्या को बकरीद की पार्टी के बहाने मिलने के लिए चौधरी स्कूल के पास वाली गली नंबर 2 में बुलाया।
चश्मदीदों का खुलासा: ‘आज हिंदू की कुर्बानी देंगे’
सूर्या अपने दोस्त आयुष और विक्की के साथ असद से मिलने पहुँचा था। विक्की और आयुष ने आँखों देखा हाल बताते हुए बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। विक्की ने बताया कि जैसे ही वे गली में पहुँचे, वहाँ पहले से ही असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत 5 से 6 मुस्लिम युवक हथियारों के साथ घात लगाकर बैठे थे।
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) May 30, 2026
यहां कुछ मुसलमानो ने एक हिंदू युवक सूर्य को फोन करके बुलाया और यह पूछा कि क्या तुम कभी बकरा की कुर्बानी देखे हो आओ हम दिखाते हैं
हिंदू युवक चला गया क्योंकि वह उनको जानता था उनके साथ दोस्ती भी… pic.twitter.com/lOi7mGtQ1Q
आते ही उन्होंने सूर्या को चारों तरफ से दबोच लिया। इसके बाद उन्होंने सांप्रदायिक और हिंसक टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? चश्मदीदों के मुताबिक, आरोपितों ने चिल्लाते हुए कहा कि आज बकरीद है और आज कुर्बानी इस हिंदू लड़के की देंगे।
यह कहते ही सभी आरोपितों ने सूर्या पर बड़े चाकुओं से हमला बोल दिया। उन्होंने सूर्या के पेट, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार किए। हमला इतना बर्बर था कि चाकुओं की गोदने की वजह से सूर्या की आंतें तक बाहर आ गईं।
मौके पर चीख-पुकार और शोर मच गया। शोर सुनकर पास ही मौजूद सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी माँ दौड़ते हुए घटना स्थल की तरफ भागे। परिजनों को अपनी तरफ आता देख सभी मुस्लिम हमलावर खून से लथपथ सूर्या को तड़पता हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए।
"बकरा हलाल होते देखा है?" बोलकर हिंदू युवक सूर्या चौहान को चाकुओं से गोदा! 😡🔥
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) May 30, 2026
गाजियाबाद के खोड़ा में रूह कंपा देने वाली वारदात! 17 वर्षीय सूर्या को असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक ने साजिश के तहत बुलाया और चश्मदीदों के मुताबिक यह खौफनाक बात कहकर उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला… pic.twitter.com/Znwc7PT3bU
फोर्टिस अस्पताल में तोड़ा दम, इलाके में सांप्रदायिक तनाव
परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सूर्या को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद अगले दिन यानी 29 मई को दोपहर करीब 12 बजे सूर्या ने दम तोड़ दिया। सूर्या की मौत की खबर जैसे ही खोड़ा इलाके में फैली, वहाँ भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।
पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार अपने बेटे को याद कर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
पुलिस की FIR कॉपी और तीन नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
मृतक के भाई यश चौहान द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, यह FIR जानलेवा हमला कर हत्या करने के प्रयास के संबंध में दर्ज कराई गई थी। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि 28 मई को दोपहर करीब 3:30 बजे शिकायतकर्ता का भाई सूर्या अपने दोस्त आयुष (पुत्र मनोज भारती, निवासी नवनीत विहार, खोड़ा) के साथ जा रहा था। तभी खोड़ा की शर्मा डेरी वाली गली में लोकप्रिय विहार का रहने वाला अशद (पुत्र नवाब) मिला।

अशद ने अचानक सूर्या के साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया और फिर जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की माँग की।
इन्दिरापुरम के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) श्री अभिषेक श्रीवास्तव ने मामले की आधिकारिक बाइट जारी करते हुए बताया, “दिनांक 28.05.2026 को खोड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोर को चाकू लगने की घटना सामने आई थी। इलाज के दौरान 29 मई को उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर टीमें गठित की गई थीं। आज पुलिस टीम ने तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अतिरिक्त दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”
दिनांक 28.05.2026 को दिन के करीब 03:30 बजे थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आयी थी । जिसमें तत्काल ही थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जिसकी इलाज के क्रम में उक्त किशोर की दिनांक 29.05.2026 को दिन… pic.twitter.com/g1uGodFwiv
— POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@ghaziabadpolice) May 30, 2026
सुरक्षा के लिहाज से पूरे खोड़ा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें हिंदू युवक सूर्या को घेरे कुछ मुस्लिम हमलावर दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इस Video में ही मुस्लिम हमलावर सूर्या पर हमला कर रहे हैं।
'बकरा हलाल होते देखा है?' बोलकर मुस्लिम दोस्तों ने सूर्या चौहान को चाकू से गोद डाला!!
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) May 30, 2026
गाजियाबाद में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्या चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम उसके ही कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी, गाजियाबाद के खोड़ा में तनाव !! pic.twitter.com/amH51g1bBl
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा: ‘बुलडोजर चलाओ, एनकाउंटर करो’
इस नृशंस हत्या का Video और खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का गुस्सा उबल पड़ा है। लोग इस घटना की तुलना सीधे इस्लामी कट्टरपंथ से कर रहे हैं। X पर हिंदुत्व नर्व (@HindutvaNerve) नामक हैंडल ने लिखा, “गाजियाबाद में एक हिंदू लड़के को बकरीद पर दीनी तालीम वालों ने इस तरह चाकुओं से गोदा कि उसकी आंतें बाहर आ गईं। मुस्लिम लड़के ने कहा था कि आज कुर्बानी हिंदू लड़के की देंगे। योगी आदित्यनाथ जी से विनती है कि इनका एनकाउंटर हो।” बता दें कि X ने इस पोस्ट को हटा दिया है।

वहीं डॉ उदिता त्यागी ने तीखा तंज कसते हुए लिखा, “तुम गाय-गाय चिल्लाते रहे, उन्होंने तुम्हारे बेटों की बलि देनी शुरू कर दी।”
तुम गाय-गाय चिल्लाते रहे
— डॉ उदिता त्यागी (@druditatyagi) May 30, 2026
उन्होंने तुम्हारे बेटों की बलि देनी शुरू कर दी
हिजड़ों #महाकालीवाहिनी pic.twitter.com/rVTrRxhSW5
एक अन्य यूजर ने RJ सायमा को टैग करते हुए लिखा, “हम आपसे डरते हैं… क्योंकि आप ईद पर घर बुलाकर मर्डर करते हैं?”
हम आपसे डरते हैं… क्योंकि
— DEEWAN. (@Spoof_Junkey) May 30, 2026
आप ईद पर घर बुलाकर मर्डर करते हैं? https://t.co/1TPjBIKRej pic.twitter.com/MIBYnhrBgV
हिंदू संगठनों की माँग: हत्यारों के घरों पर चले बुलडोजर
घटना स्थल पर मौजूद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में इस हत्या को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने योगी सरकार और स्थानीय प्रशासन से माँग की है कि सभी फरार आरोपितों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। हिंदू समाज का कहना है कि यह केवल दो गुटों की लड़ाई नहीं, बल्कि बहुसंख्यक समाज की आस्था और सुरक्षा पर सीधा प्रहार है।
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपित असद समेत सभी दोषियों के घरों पर तुरंत बुलडोजर नहीं चलाया गया और उन्हें सख्त सजा नहीं मिली, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। फिलहाल पुलिस स्थिति को नियंत्रण में बता रही है और मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।


