Homeदेश-समाजकॉन्ग्रेस नेता के बेटे की शादी में खाना खा कर बीमार हुए 1225 लोग,...

कॉन्ग्रेस नेता के बेटे की शादी में खाना खा कर बीमार हुए 1225 लोग, उल्टी-दस्त के कारण अस्पताल में भर्ती: हालचाल जानने पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री

शादी के खाने का ऑर्डर 'दिल्ली दरबार' नाम के कैटरर्स को दिया गया था। दावत में लोगों को मिठाई के साथ नॉनवेज परोसा गया था।

गुजरात के मेहसाणा में चल रही शादी की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गया जब खाना खाने के बाद लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। आयोजन कॉन्ग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी का था। जिसमें करीब 3 हजार लोग शामिल हुए थे। विवाह समारोह में खाना खाने के बाद अचानक 1200 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त होने से अफरा-तफरी मच गई। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एंबुलेंस और निजी वाहनों से मरीजों को विसनगर, महेसाण, उंझा, खेरालु, वडनगर और गांधीनगर के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने की वजह से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल भी मरीजों का हालचाल पूछने अस्पताल पहुँचे।  

फिलहाल सरकारी अस्पताल में 1225 लोगों के भर्ती किए जाने की बात कही जा रही है। उधर, डॉक्टर के मुताबिक ज्यादातर लोगों की तबीयत अब बेहतर है। और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि शादी के खाने का ऑर्डर ‘दिल्ली दरबार’ नाम के कैटरर्स को दिया गया था। दावत में लोगों को मिठाई के साथ नॉनवेज परोसा गया था। विसनगर ग्रामीण पुलिस के मुताबिक, सावला गाँव में कॉन्ग्रेस के एक स्थानीय नेता के बेटे की शादी में कई लोग शामिल हुए थे। कुछ लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या के लोगों के लिए खाना पहले से बनाकर रखा गया था और फूड पॉइजनिंग के चलते लोगों की तबीयत खराब हुई होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की विस्तृत जाँच कर रही है। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मुस्लिम समुदाय की दो लड़कियों की बारात में भोजन करने के बाद 50 लोग बीमार पड़ गए थे। डॉक्टरों का कहना था कि खाना दूषित होने की वजह से यह घटना घटी। इसी तरह असम के कारबी आंगलोंग जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद करीब 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था और ओडिशा में भी जहरीला खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार पड़ गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चेहरे चमक गए, पर मुद्दे धुंधले पड़े: CJP की अंदरूनी लड़ाई ने आंदोलन की साख पर उठाए सवाल, छात्रों के टूटते भरोसे की कहानी

CJP के भीतर विवाद, नेताओं की सक्रियता और छात्रों की नाराजगी ने आंदोलन की विश्वसनीयता पर बहस छेड़ दी है। समझें कैसे असली मुद्दे पीछे छूट गए?

CJP प्रोपेगेंडा आपकी टाइमलाइन तक कैसे पहुँच रहा? समझिए Meta का एल्गोरिदम और मॉडरेशन कैसे साध रहे ग्लोबल लेफ्ट का नैरेटिव

CJP के प्रदर्शन से जुड़े Videos और पोस्ट Meta का एल्गोरिदम कैसे लोगों के फीड तक पहुँचा रहा है, जिन्होंने फॉलो नहीं किया, वो भी इनको देख रहे।
- विज्ञापन -