Homeदेश-समाज4 साल की बच्ची के रेप का आरोपित इस्माइल लश्कर डेढ़ माह बाद पुलिस...

4 साल की बच्ची के रेप का आरोपित इस्माइल लश्कर डेढ़ माह बाद पुलिस हिरासत में, कहा- पोर्न देखने की लत ने करवाया अपराध

"आरोपित इस्माइल बलात्कार पीड़िता लड़की का पड़ोसी है और पश्चिम बंगाल का है। लड़की का परिवार पिछले दो वर्षों से वहाँ रह रहा है। चार साल की बच्ची कॉलोनी में ही उस आदमी के कमरे के पास खेलती थी। आरोपित इस्माइल वहाँ अकेला रहता है और उसे पोर्नोग्राफी देखने की आदत है। उस व्यक्ति ने........"

राजकोट में, पश्चिम बंगाल के एक प्रवासी परिवार की चार साल की लड़की के साथ बलात्कार के आरोपित इस्माइल लश्कर को लगभग डेढ़ महीने बाद पुलिस ने आखिरकार बृहस्पतिवार (जुलाई 02, 2020) रात कच्छ जिले के भचाऊ में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस ने कहा कि उन्नीस वर्षीय आरोपित इस्माइल लश्कर को उसके मोबाइल फ़ोन की लोकेशन के आधार पर दबोचा गया। स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और पुलिस की एक टीम ने गत बृहस्पतिवार को उसके 19 वर्षीय पड़ोसी इस्माइल लश्कर को हिरासत में लिया है।

20 मई को इस्माइल लश्कर ने बच्ची को उठाया था, जो भचाऊ के यशोदा धाम इलाके में उसकी झोपड़ी के पास खेल रही थी। वह छोटी बच्ची को उसके घर के पीछे झाड़ियों में ले गया था और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

पूछताछ के दौरान आरोपित इस्माइल लश्कर ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोबाइल फोन पर पोर्न फिल्म देखने का आदी था, जिसने उसे बलात्कार करने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कच्छ के एक पूर्व पुलिस अधिकारी का कहना है – “आरोपित इस्माइल बलात्कार पीड़िता लड़की का पड़ोसी है और पश्चिम बंगाल का है। लड़की का परिवार पिछले दो वर्षों से वहाँ रह रहा है। चार साल की बच्ची कॉलोनी में ही उस आदमी के कमरे के पास खेलती थी। आरोपित इस्माइल वहाँ अकेला रहता है और उसे पोर्नोग्राफी देखने की आदत है। उस व्यक्ति ने उस दिन लड़की का अपहरण कर लिया, जब वह अपने कमरे के बाहर खेल रही थी, उसे पास की एक झाड़ी में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।”

इस्माइल लश्कर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (3) (ए) (बी) (बलात्कार) और 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उस पर यौन अपराधों से बाल संरक्षण अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज है।

गाँधीधाम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एमएस राणा ने कहा कि उन्हें अपराध में इस्माइल की संलिप्तता के बारे में सूचना मिली थी और इस बात पर ध्यान दिया कि आरोपित इस्माइल लश्कर इलाके में अक्सर आता रहता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -