Homeदेश-समाज'अब से हमारी बेटी 'रूह दी' कहलाएगी': जेल से निकले गुरमीत राम रहीम ने...

‘अब से हमारी बेटी ‘रूह दी’ कहलाएगी’: जेल से निकले गुरमीत राम रहीम ने बदला हनीप्रीत का नाम, डेरा की गद्दी को लेकर भी साफ़ कर दिया अपना फैसला

राम रहीम ने बरनावा डेरे में दिपावली भी मनाई और लोगों से प्रदूषण का ध्यान रखकर दीपावली मनाने की अपील की। हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कई नेता गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुँचकर आशीर्वाद ले रहे हैं।

‘डेरा सच्‍चा सौदा’ प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन के पैरोल पर बाहर आया है और अपना समय बागपत के बरनावा आश्रम में बीता रहा है। सुनार‍िया जेल से पैरोल से बाहर आने के बाद से ही वह चर्चा में है। डेरा प्रमुख ने अपनी मुँहबोली ‘बेटी’ व राजदार हनीप्रीत का नाम बदलकर ‘रूहानी दीदी’ रख द‍िया है। हनीप्रीत भी विवादों में रह चुकी है और जेल भी जा चुकी है।

र‍िपोर्ट के मुताबिक, राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा में किसी भी तरह के नेतृत्व परिवर्तन को पूरी तरह से नकार दिया है और कहा है कि फिलहाल वो ही डेरा का प्रमुख बना रहेगा। राम रहीम ने गुरु और गद्दी बदलने की चर्चाओं पर कहा, “डेरे के गुरु हम थे, हम हैं और हम ही रहेंगे।” लोगों का मानना है कि इसके बाद अब हनीप्रीत और डेरे को लेकर जो भी चर्चाएँ चल रही थीं, बंद हो जाएँगी।

हनीप्रीत को लेकर उसने कहा, “हमारी बेटी का नाम हनीप्रीत है। हर कोई उन्हें ‘दीदी’ कहता है, इसलिए इससे भ्रम होता है। इसलिए हमने अब उनका नाम ‘रूहानी दीदी’ रखा है और इसका उच्चारण आसान करने के लिए ‘रूह दी’ के रूप में मॉडर्नाइज किया है।”

राम रहीम ने बरनावा डेरे में दीपावली भी मनाई और लोगों से प्रदूषण का ध्यान रखकर दीपावली मनाने की अपील की। हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए कई नेता गुरमीत राम रहीम के सत्संग में पहुँचकर आशीर्वाद ले रहे हैं। राम रहीम ने जेल से निकलते ही सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो अपलोड कर अपने समर्थकों को मैसेज दिया। राम रहीम के भक्त भी डेरा प्रमुख के आश्रम में काफी संख्या में पहुँच रहे हैं । प्रशासन और आश्रम के लोग किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश नहीं दे रहे हैं।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दो महिला भक्तों के रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। साल 2019 में राम रहीम और तीन अन्य को पत्रकार राम चंदर छत्रपति की 2002 की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। पिछले साल उसे चार अन्य लोगों के साथ डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए दोषी ठहराया गया था। रंजीत सिंह की 2002 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘The Wire’ ने दिखाई भारतीय सेना के लिए घृणा, अली अहमद ने ‘हिंदी और हिंदुत्व’ के बहाने फैलाया हिंदू विरोधी एजेंडा: आर्मी के ‘हिंदूकरण’...

'The Wire' में अली अहमद का असली मकसद सेना को बदनाम करना है। क्योंकि सेना इनके मनमुताबिक बनी नकली धर्मनिरपेक्षता की बातों को नहीं मानती हैं।

आर्टिकल 370 हटने के समय संभाली J&K में कमान, आतंकी नेटवर्क की तोड़ी कमर: जानिए कौन हैं वो ‘डॉक्टर’ महेश दीक्षित, जिन्हें मोदी सरकार...

महेश दीक्षित पहले पेशे से डॉक्टर थे, देशसेवा के लिए वो पुलिस सर्विस में आए और अब उन्हें उनका अनुभव व योगदान देखते हुए आईबी का प्रमुख चुना गया है।
- विज्ञापन -