Homeदेश-समाज'जब तक बाबा CM हैं अपराधी छोड़ दें UP': असद-गुलाम एनकाउंटर पर हनुमानगढ़ी के...

‘जब तक बाबा CM हैं अपराधी छोड़ दें UP’: असद-गुलाम एनकाउंटर पर हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास, यूपी STF को देंगे इनाम

महंत राजू दास ने सरकार से बचे हुए आरोपितों के भी एनकाउंटर की माँग की। उन्होंने कहा, "जहाँ संविधान का राज हो वहाँ अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि बमों से हमले किए गए। इन हमलों में पुलिस वाले और आम लोग मारे गए।"

अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाली यूपी एसटीएफ की टीम को अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास 51 हजार रुपए का पुरस्कार देंगे। उन्होंने वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है। अपराधियों के एनकाउंटर के लिए उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी है।

महंत राजू दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में माफियाओं से प्रदेश छोड़कर चले जाने की बात कही। उन्होंने कहा, “जिस तरह उत्तर प्रदेश में माफियाओं की कमर तोड़ी जा रही है, मैं उत्तर प्रदेश के माफियाओं से अपील करना चाहता हूँ कि जब तक बीजेपी की सरकार है और बाबा (योगी आदित्यनाथ) मुख्यमंत्री हैं तब तक या तो प्रदेश छोड़कर चले जाएँ या शांत हो जाएँ।”

हनुमानगढ़ी के पुजारी ने एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ की टीम के लिए 51000 रुपए के इनाम की घोषणा की। महंत राजू दास ने सरकार से बचे हुए आरोपितों के भी एनकाउंटर की माँग की। उन्होंने कहा, “जहाँ संविधान का राज हो वहाँ अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया कि बमों से हमले किए गए। इन हमलों में पुलिस वाले और आम लोग मारे गए।”

बता दें कि 24 फरवरी 2023 को दिन दहाड़े उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षाकर्मी भी मारे गए थे। पेशे से वकील रहे उमेश पाल बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह थे। राजूपाल की हत्या 2005 में कर दी गई थी। राजूपाल की हत्या का आरोप अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद पर है।

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस ने अतीक अहमद समेत 18 लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। इनमें ज्यादातर लोग अतीक के परिवार वाले हैं। उमेश पाल की हत्या में शामिल 4 आरोपितों को अबत क एनकाउंटर में मार गिराया गया है। इनमें अतीक का तीसरा बेटा असद, शूटर उस्मान, अरबाज और मोहम्मद गुलाम शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -