Homeदेश-समाजभगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ी, तालाब में फेंके मिले टुकड़े: हरियाणा के करनाल में...

भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ी, तालाब में फेंके मिले टुकड़े: हरियाणा के करनाल में माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने बैठाई जाँच 

मूर्ति के खंडित और गायब होने की खबर लगते ही गाँव वालों ने DSP से शिकायत की थी। जसके बाद पुलिस ने तुरंत ही सर्च ऑपरेशन चलाकर गोताखोरों की मदद से मूर्ति की टुकड़ों को तालाब से बरामद कर लिया था।

करनाल के शामगढ़ गाँव में भगवान हनुमान की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार (13 अक्टूबर, 2023) की रात का बताया जा रहा है। भगवान हनुमान की मूर्ति पंचायती जमीन में स्थापित की गई थी, जिसे अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति के टुकड़े पास ही बने तालाब में फेंके पाए गए। इस घटना के बाद वहाँ का माहौल तनावपूर्ण है।

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही DSP पुलिस फोर्स के साथ गाँव में पहुँचे। पुलिस ने करीब 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया और भगवान हनुमान की खंडित मूर्ति के टुकड़ों को तालाब से बरामद किया।

घटना की कैसे हुई जानकारी 

मूर्ति के खंडित होने के बारे में जानकारी देते हुए उसी गाँव के एक व्यक्ति ने बताया कि शनिवार (14 अक्टूबर, 2023) की सुबह जब वह घर से बाहर निकले तो भगवान हनुमान की मूर्ति पूरी तरह से टूटी हुई थी। यहाँ तक कि मूर्ति के टुकड़े भी वहाँ पर नहीं थे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप

हालाँकि, इस मामले में पंचायती जमीन पर कब्जे की बात भी सामने आई है। कहा जा रहा है मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया कि यह पंचायती जमीन है। जिस पर दूसरे पक्ष के लोगों कब्जा है। यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। पंचायती जमीन होने के चलते हमने कुछ समय पहले ही यहाँ पर पूजा पाठ के लिए हनुमान की मूर्ति को स्थापित किया था। जिसपर दूसरे पक्ष के लोगों को ऐतराज था। 

दूसरे पक्ष की ओर से मूर्ति को हटाने की कई बार धमकी दी जा चुकी थी। कहा जा रहा है कि शुक्रवार शाम को भी उन्होंने मूर्ति को उस जगह से उठाने की धमकी दी थी। ऐसे में गाँव वालों का कहना है कि उन लोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। घटना स्थल पर गाँव के सरपंच भी मौजूद रहे।

हरियाणा पुलिस कर रही जाँच 

मूर्ति के खंडित और गायब होने की खबर लगते ही गाँव वालों ने DSP से शिकायत की थी। मामला धार्मिक होने की वजह से पुलिस ने तुरंत ही सर्च ऑपरेशन चलाकर गोताखोरों की मदद से मूर्ति की टुकड़ों को तालाब से बरामद कर लिया था।

वहीं इस मामले में DSP सोनू नरवाल ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में दूसरे पक्ष के ही लोगों पर मूर्ति खंडित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस इस मामले में हर पहलू पर गहनता से जाँच कर रही है। जल्द ही भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपितों पर कार्रवाई होगी। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -