Sunday, April 28, 2024
Homeदेश-समाजवाराणसी में गेस्ट हाऊस के भीतर CCTV कैमरा, घूमने आई लड़कियों ने कपड़े बदलते...

वाराणसी में गेस्ट हाऊस के भीतर CCTV कैमरा, घूमने आई लड़कियों ने कपड़े बदलते वक्त देखा: बवाल के बाद 2 हिरासत में, जाँच में निकली कई अश्लील Video

पिछले महीने पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University), कानपुर, मदुरै, बॉम्बे के IIT के हॉस्टल से भी ऐसी ही खबरें सामने आई थीं। इनमें कुछ मामलों में हॉस्टल की लड़कियों की वीडियो बनाने वाली उनकी साथी थी तो कुछ मामलों में हॉस्टल के कर्मचारियों ने घटना को अंजाम दिया।

उत्तर प्रदेश वाराणसी (Varanasi, Uttar Pradesh) के एक गेस्ट हाउस में CCTV कैमरा लगाकर लड़कियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने पर हंगामा मच गया है। लड़कियों की नजर कैमरे पर पड़ी, इसके बाद इसका खुलासा हुआ। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने होटल संचालक और मैनेजर एवं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।

सिगरा थाने की पुलिस ने परेड कोठी स्थित जेपी गेस्ट हाउस के CCTV की DVR कब्जे में लेकर उसकी जाँच की तो उसमें कई वीडियो रिकॉर्ड मिले। इसके बाद पुलिस ने होटल के संचालक प्रदीप यादव और मैनेजर राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, पश्चिम बंगाल की एक स्वयंसेवी संस्था (NGO) की करीब 20 छात्राएँ वाराणसी घूमने के लिए आई हुई थीं। शनिवार (8 अक्टूबर 2022) को संस्था की सभी छात्राएँ और उसके अधिकारी कैंट स्टेशन के पास स्थित जेपी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। छात्राएँ जिस हॉल में ठहरी थीं, वहाँ एक CCTV कैमरा लगा हुआ था। कपड़े बदलते समय लड़कियों की नजर कैमरे पर पड़ी तो हंगामा करते हुए संस्था के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

एनजीओ के अधिकारियों ने इसकी शिकायत गेस्ट हाउस के मैनेजर से की तो उसने कहा कि कैमरे बंद हैं। इस पर संस्था के लोगों ने रिकॉर्डिंग चेक कराने की माँग की, लेकिन वे इसके बहाने बनाने लगे। सूचना मिलने पर ACP और सिगरा थाना की पुलिस मौके पर पहुँचे।

कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में वीडियो

इससे पहले कानपुर के रावतपुर स्थित तुलसी नगर के एक निजी गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में सफाई कर्मचारी ऋषि को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा वॉर्डन और हॉस्टल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रावतपुर थाना प्रभारी संजय शुक्ला पर आरोप लगा कि उन्होंने वार्डन सीमा पाल और गर्ल्स हॉस्टल के संचालक मनोज पांडेय के खिलाफ केस को कमजोर किया, जिसकी वजह से दोनों को कोर्ट से जमानत मिल गई। यह बात सामने आई थी कि यह हॉस्टल IPS अधिकारी सुरेंद्र तिवारी का है।

मदुरै में डॉक्टर आशिक बनवाता था वीडियो

तमिलनाडु के मदुरै शहर में एक डॉक्टर की प्रेमिका उसे अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों की अश्लील वीडियो व फोटो भेजा करती थी। ये फोटो व वीडियो आरोपित अपने ही मोबाइल से बनाती थी।

आरोपित महिला का नाम जननी है जबकि डॉक्टर का नाम आशिक है। पुलिस ने डॉक्टर और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 22 सितम्बर 2022 को दर्ज हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला अन्नानगर थाना क्षेत्र का है। यहाँ एक हॉस्टल में रहने वाली BED की छात्रा जननी पर आरोप है कि उसने अपनी सहेलियों की आपत्तिजनक तस्वीरें अपने प्रेमी डॉक्टर आशिक को व्हाट्स एप पर भेजी हैं।

बताया जा रहा है कि तस्वीरें तब खींची गईं हैं जब लड़कियाँ या तो कपड़े बदल रहीं थीं या वो नहा रही थीं। एक दिन नहा रही एक लड़की को शक हुआ तो उसने युवती का मोबाइल चेक किया।

IIT बॉम्बे में लड़कियों का वीडियो बनाने का मामला

आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) की हॉस्टल के वॉशरूम में लड़कियों का वीडियो बनाने का मामला सामने आया था। इस मामले में हॉस्टल के ही कैंटीन के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि रात में आईआईटी बॉम्बे के एक कर्मचारी ने हॉस्टल H10 के वॉशरूम में उसका वीडियो रिकॉर्ड किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354 C के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रा बनाती थी अन्य छात्राओं का वीडियो

पिछले महीने पंजाब के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University) के हॉस्टल में रहनी वाली छात्राओं के नहाने के वीडियोज वायरल होने की खबर के बाद बवाल मचा गया था। छात्रा हॉस्टल की लड़कियों के नहाने का वीडियो रिकॉर्ड कर अपने फ्रेंड को भेजा करती थी।

मामला सामने आने के बाद कुछ लड़कियों ने हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर से शिकायत करते हुए कहा कि एक लड़की वॉशरूम में 6 लड़कियों का वीडियो बना रही थी। इसके बाद वार्डन राजविंदर कौर ने लड़की से पूछताछ की और फिर गर्ल्स हॉस्टल मैनेजर रीतू को इसकी जानकारी दी गई।

इस दौरान, हॉस्टल मैनेजर के सामने आरोपित छात्रा ने फोटो या वीडियो बनाने से इनकार कर दिया। हालाँकि, हॉस्टल मैनेजर का कहना है कि जब उसने आरोपित छात्रा के मोबाइल की जाँच की थी तो उसमें से कई फोटो और वीडियो डिलीट किए हुए मिले।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘हम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण के लिए काम करते हैं’: गोवा में बोले PM मोदी – ये 2 विचारधाराओं के बीच का चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी कभी चैन से नहीं बैठता है, मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ है। मोदी दिन-रात आपके सपनों को जीता है। आपके सपने ही मोदी के संकल्प हैं। इसलिए मेरा पल-पल आपके नाम, मेरा पल-पल देश के नाम।

बेटा सनातन को मिटाने की बात करता है, माँ जाती है मंदिर: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पत्नी दुर्गा स्टालिन ने की श्री...

दुर्गा स्टालिन ने केरल में भगवान गुरुवायुरप्पन के दर्शन कर उन्हें 32 सिक्कों के वजन वाली टोपी अर्पित की थी, तो अब वो आँध्र प्रदेश के तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुँची हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe