Homeदेश-समाजबिहार की लड़की को आरिफ ने दिल्ली में फँसाया, इस्लाम कबूल कराकर बनाया मुस्लिम:...

बिहार की लड़की को आरिफ ने दिल्ली में फँसाया, इस्लाम कबूल कराकर बनाया मुस्लिम: भाई ने भी किया बलात्कार, अब्बा ने की मारपीट

महिला दिल्ली में रहकर नौकरी करती थी। यहीं पर उसे उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला मोहम्मद आरिफ मिला। कुछ समय के बाद आरिफ ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। यहाँ से वो महिला को अपने घर बरेली के बहेड़ी ले आया। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। लगभग एक साल पहले आरिफ ने दबाब डालकर पीड़िता को इस्लाम भी कबूल करवा दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली में ग्रूमिंग जिहाद का मामला सामने आया है। यहाँ बिहार की एक हिन्दू लड़की ने मोहम्मद आरिफ पर खुद को प्रेमजाल में फँसाने और बाद में जबरन इस्लाम कबूल करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के साथ आरिफ के भाई मोहम्मद तालिब ने भी बलात्कार किया। विरोध करने पर महिला की बेरहमी से पिटाई की गई और जान से मारने धमकी दी गई है।

यह घटना मंगलवार (4 जून 2024) की बताई जा रही है। इस मामले में हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करने की माँग की है। यह घटना बरेली के थाना क्षेत्र बहेड़ी की है। कस्बा सुन्नीनगर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के नवादा जिले की रहने वाली है।

महिला दिल्ली में रहकर नौकरी करती थी। यहीं पर उसे उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला मोहम्मद आरिफ मिला। कुछ समय के बाद आरिफ ने लड़की को अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। यहाँ से वो महिला को अपने घर बरेली के बहेड़ी ले आया। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार बलात्कार किया। लगभग एक साल पहले आरिफ ने दबाब डालकर पीड़िता को इस्लाम भी कबूल करवा दिया।

इस्लाम कबूल करवाने के बाद आरिफ ने पीड़िता का नाम सना रखा और फिर निकाह कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 4 जून (मंगलवार) को पीड़िता घर पर अकेली थी। रात में लगभग 2 बजे पीड़िता के कमरे में आरिफ का भाई मोहम्मद तालिब घुस गया। उसने पीड़िता से अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। महिला ने विरोध किया, इसके बावजूद तालिब ने उसके साथ रेप किया।

पीड़िता ने जब इसकी शिकायत करने की चेतावनी दी तो तालिब बोला, “साली तू वैसे भी बिहार की रहने वाली है। अगर तूने इस बात को किसी से भी बताया तो तेरी हत्या कर दूँगा।” पीड़िता ने जैसे-तैसे रात बिताई और अगले दिन 5 जून (बुधवार) को आरिफ के घर आने के बाद उसे उसके भाई तालिब की करतूत बताई। आरिफ ने अपने भाई का ही पक्ष लिया और पीड़िता को ही गलत बता दिया।

इसके बाद आरिफ ने अपने भाई तालिब और अब्बा साबिर इस्लाम के साथ मिलकर पीड़िता को बुरी तरह से पीटा। इन सभी ने महिला को गंदी-गंदी गालियाँ दीं और कहा, “साली अगर तूने इस बात की शिकायत किसी से की तो हम सब मिलकर तुझे जलाकर तेरी हत्या कर देंगे। तेरी लाश का भी पता भी नहीं चलेगा। वैसे भी बहेडी थाना क्षेत्र में बाहर की लड़कियों की लाशें बहुत मिलती हैं।”

महिला ने आरोपितों को काफी दबंग और आपराधिक किस्म का बताते हुए अपनी हत्या की भी आशंका जताई है। पीड़िता ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। बरेली के हिन्दू संगठन के पदाधिकारी हिमांशु पटेल ने स्थानीय प्रशासन से आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पीड़िता की जान-माल की रक्षा की अपील की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -